बीपीएससी का एलान, 60-62वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को
बीपीएससी अपनी 60-62वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को लेगी। आयोग के अनुसार परीक्षा 16 पदों के लिए कुल 642 रिक्तियों के लिए ली जाएगी।
पटना [जेएनएन]। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 60 से 62वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 12 फरवरी को होगी। समय दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक रहेगा। यह एक पाली में होगी। इसमें सामान्य अध्ययन के 150 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।
आयोग के अनुसार 16 पदों के अंतर्गत रिक्तियों की कुल संख्या 642 है। सबसे अधिक 244 रिक्तियां बिहार प्रशासनिक सेवा में हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 15 सितंबर को इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उत्पाद निरीक्षक पद के लिए वेतनमान कॉलम में भूलवश ग्रेड-पे रुपये 4800 दर्ज हो गया था, जिसे 4200 रुपये समझा जाए।
पटना HC ने दिया आदेश, BPSC को सरकार के आगे झुकने की जरूरत नहीं
रिक्तियों की संख्या
- बिहार प्रशासनिक सेवा : 244
- बिहार पुलिस सेवा : 30
- वित्त सेवा : 73
- प्रोबेशन पदाधिकारी : 60
- राजस्व अधिकारी : 175
- जिला समादेष्टा : 5
- उत्पाद निरीक्षक : 2
- ग्रामीण विकास पदाधिकारी : 13
- अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी : 3
- नियोजन पदाधिकारी : 3
- बिहार निबंधन सेवा :11
- बिहार श्रम सेवा : 7
- ईख पदाधिकारी : 2
- बिहार निर्वाचन सेवा : 4
- जिला अंकेक्षण पदाधिकारी : 7
- सहायक निबंधक सहयोग समितियां : 3