विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BPSC Teacher Update: पटना में नवनियुक्त अध्यापकों का विद्यालय आवंटन 16 नवंबर से शुरू, जानें कब से देना होगा योगदान

By Niraj KumarEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Wed, 15 Nov 2023 09:48 AM (IST)

पटना जिले में बीपीएससी द्वारा नियुक्त शिक्षकों की स्कूलों में पदस्थापन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिले में 4800 ...और पढ़ें

पटना में नवनियुक्त अध्यापकों को 16 नवंबर से स्कूल आवंटन
पटना में नवनियुक्त अध्यापकों को 16 नवंबर से स्कूल आवंटन

HighLights

  1. नवनियुक्त शिक्षकों की पदस्थापन प्रक्रिया हुई पूरी
  2. नियुक्ति पत्र में स्कूल का नाम रहेगा अंकित

जागरण संवाददाता, पटना। पटना जिले में बीपीएससी द्वारा नियुक्त शिक्षकों की स्कूलों में पदस्थापन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिले में 4800 नए शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों को 16 से 18 नवंबर तक पदस्थापना पत्र सौंपा जाएगा।

पदस्थापना पत्र में स्कूलों के नाम भी अंकित किए गए हैं। पत्र मिलने के बाद दो दिनों के अंदर पदस्थापित किए गए स्कूलों में योगदान देना अनिवार्य होगा। वहीं नवनियुक्त नियोजित शिक्षकों को पदस्थापना पत्र मिलने के बाद योगदान के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। नियोजित शिक्षक वर्तमान में दूरदराज जिले के मूल विद्यालय में कार्यरत हैं।

इसे देखते हुए स्कूलों में योगदान देने के लिए उन्हें 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि नवनियुक्त शिक्षकों को शहर के छह स्कूलों में पदस्थापना पत्र बांटा जाएगा। पदस्थापना पत्र मिलने के बाद शिक्षक जिस दिन से पदस्थापित स्कूलों में योगदान देंगे, उसी दिन से उनका वेतन भी शुरू हो जाएगा।

राजधानी के इन स्कूलों में बांटा जाएगा पदस्थापना पत्र