विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BPSC job: बीपीएससी ने असिस्‍टेंट ऑडिटर के 138 पदों के लिए मांगे आवेदन, जाने कब से कर सकते है आवेदन

By Sumita JaiswalEdited By:
Published: Thu, 08 Apr 2021 10:46 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 05:50 PM (IST)

बीपीएससी ने अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार वित्‍त विभाग के तहत नियुक्ति से संबंधित पूरी सूचना आयोग के वेबसाइट ...और पढ़ें

बीपीएससी ने राज्य के वित्त विभाग के अंतर्गत होनेवाली नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। सांकेतिक तस्‍वीर ।
बीपीएससी ने राज्य के वित्त विभाग के अंतर्गत होनेवाली नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। सांकेतिक तस्‍वीर ।

पटना, नलिनी रंजन। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के वित्त विभाग (Bihar Finance Department)  के अंतर्गत अंकेक्षण निदेशालय में सहायक अंकेक्षण अधिकारी (Assistant Audit Officer) की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे है। इसके लिए 17 अप्रैल 2021 से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है। बीपीएससी की ओर से 138 पदों पर नियुक्ति की जानी है। ऑनलाइन आवेदन 15 मई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इस बाबत बिहार लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि सहायक अंकेक्षण अधिकारी की नियुक्ति से संबंधित पूरी सूचना आयोग के वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इसमें सामान्य वर्ग के 54 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 14 पद, अनुसूचित जाति के 22, अनुसूचित जनजाति के दो, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 25, पिछड़ा वर्ग के 17 एवं पिछड़े वर्ग की महिलाओं के चार पद, स्वतंत्रता सेनानियों के रिश्तेदारों के लिए तीन, दिव्यांग के लिए छह पद निर्धारित है।

यह है योग्यता

सहायक अंकेक्षण अधिकारी के लिए वाणिज्य, अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित में से किसी भी एक विषय में स्नातक, एमबीए वित्त, सीए आइसीडब्ल्यूए और सीएस डिग्रीधारी इस पद के लिए आवेदन के पात्र होंगे। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पूरी योग्यता 15 मई 2021 के पूर्व के होना जरूरी है। इसके लिए न्यूनतम उम्र एक अगस्त 2020 को न्यूनतम 21 एवं अधिकतम 37 वर्ष सामान्य के लिए निर्धारित है। आरक्षित श्रेणी को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई है।

यह है चयन प्रक्रिया

इसमें नियुक्ति के लिए तीन चरण में चयन प्रक्रिया रखी गई है। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा, इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन से ऑब्जेक्टिव 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए दो घंटा समय रहेगा। इसमें सफल उम्मीदवारों को लिखित मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसमें तीन विषयों की परीक्षा होगी। दो विषय अनिवार्य हिंदी एवं सामान्य अध्ययन होंगे। इसमें 300-300 के प्रश्न पूछे जाएंगे। वैकेल्पिक विषय में चार विषयों में से एक का चरण करना होगा। यह भी 300 अंकों का होगा। इसमें सफल होने वाले को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।