विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC ने मेडिकल कॉलेजों में 1711 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की रद, जल्द आएगा नया विज्ञापन

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:36 PM (IST)

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधियाचना वापस लेने के कारण चिकित्सा महाविद्यालयों में 1711 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती रद कर दी है।

बिहार लोक सेवा आयोग। (फाइल फोटो)

बिहार लोक सेवा आयोग। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बीपीएससी ने 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती रद की।

  2. स्वास्थ्य विभाग ने पदों की अधियाचना वापस ले ली।

  3. संशोधित रिक्तियों के साथ जल्द नया विज्ञापन आएगा।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पेशियलिटी) के 1711 रिक्त पदों पर होने वाली नियमित नियुक्ति प्रक्रिया को रद कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग बिहार द्वारा इन पदों के लिए भेजी गई अधियाचना वापस लेने के कारण आयोग ने यह फैसला लिया है।

बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक की ओर से गुरुवार को जारी सूचना के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न संकायों में नियुक्ति के लिए चार अप्रैल 2025 को विज्ञापन संख्या 04/2025 से लेकर 28/2025 तक प्रकाशित किए गए थे।

चूंकि अब स्वास्थ्य विभाग ने अपनी पुरानी अधियाचना वापस ले ली है, इसलिए उक्त सभी विज्ञापनों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

हालांकि, आयोग ने अपने नोटिस में यह भी स्पष्ट किया है कि यह बहाली पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग से संशोधित अधियाचना प्राप्त होने के आलोक में अब नए सिरे से विज्ञापन प्रकाशित करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

जल्द ही आयोग द्वारा संशोधित रिक्तियों के साथ ताजा विज्ञापन जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- ट्रक ड्राइवर की बेटी का कमाल: गया की खुशबू ने BPSC में लहराया परचम, अब IAS बनने का है सपना

 

यह भी पढ़ें- BPSC ASO Mains Result 2026: संतोष बने टॉपर, टॉप-10 में इकलौती महिला सरिता दूसरे स्थान पर; 41 अभ्यर्थियों का चयन