विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC रिजल्ट में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों का दबदबा, UP की श्रद्धा ने सेल्फ स्टडी के दम पर रचा इतिहास

Published: Sat, 20 Jun 2026 11:38 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2026 07:56 AM (IST)

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं परीक्षा का परिणाम (BPSC Result 2026) जारी कर दिया है, जिसमें यूपी की ...और पढ़ें

शशांक, परीक्षित, श्रद्धा और आयुष (फाइल फोटो)

शशांक, परीक्षित, श्रद्धा और आयुष (फाइल फोटो)

HighLights

  1. श्रद्धा पांडेय ने 593 अंकों के साथ BPSC 70वीं में टॉप किया।

  2. दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया।

  3. कई सफल अभ्यर्थियों ने स्वाध्याय को सफलता का मूलमंत्र बताया।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं का परिणाम (BPSC 70th Final Result) जारी कर दिया। इसमें स्वाध्याय को प्राथमिकता देने वाले अभ्यर्थी अव्वल रहे। दूसरी रैंक वाले शशांक और तीसरी वाले आयुष सहित अन्य बेहतर रैंकों में स्थान बनाने वाले अधिकतर अभ्यर्थियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक एवं परास्नातक की डग्री ली या अध्ययनरत हैं।

कॉलेज के दिनों श्रद्धा ने बनाया सिविल सेवा में जाने का मन

यूपी के प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र की रहने वाली श्रद्धा पांडेय ने BPSC परीक्षा टॉप की। 593 अंक के साथ श्रद्धा पहले स्थान पर रहीं। अभी वे यूपी की राजधानी लखनऊ में असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के पद पर पदस्थापित हैं।

shraddha

कॉलेज के दिनों से सिविल सेवा में जाने का मन बनाने वालीं श्रद्धा ने अपनी सफलता का श्रेय स्वाध्याय को दिया। उन्होंने कहा कि रोजाना चार से पांच घंटे की पढ़ाई और समाचार पत्रों का अध्ययन करने से कामयाबी पाई जा सकती है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि मोबाइल का प्रयोग अध्ययन के लिए करें।

मानव संसाधन को बढ़ावा देने की होगी कोशिश

दिल्ली के करोल बाग इलाके रहने वाले परिक्षित मदन ने बिहार लोक सेवा आयोग 70वीं में चौथी रैंक हासिल की है। उन्होंने बताया कि वे यूपीएससी की तैयारी के साथ-साथ बिहार लोक सेवा आयोग की भी तैयारी की।

77060890(1)

परिक्षित ने सफलता के लिए कोचिंग की सहायता ली। परिक्षित ने बताया कि वे राज्य के मानव संसाधन को बढ़ावा देने की कोशिश करेंगे।

बिहार की तरक्की में भूमिका निभाना चाहती हैं दिल्ली की उपासना

बीपीएससी में नौवीं स्थान प्राप्त करने वाली उपासना शर्मा मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। स्कूल से लेकर स्नातक की शिक्षा दिल्ली से ग्रहण करने वाली उपासना ने बीपीएससी 70वीं में पहले प्रयास में सफलता पाई।

77058473

उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में योगदान देना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। स्वध्याय से प्रारंभिक और कोचिंग की सहायता लेकर मुख्य परीक्षा पास करने वाली छात्रा अभी अर्थशास्त्र में पीएचडी कर रही हैं।

वैष्णवी का एसडीएम पद पर चयन

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित बीपीएससी 70वीं में पटना की रहने वाली वैष्णवी ने 19वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने यह सफलता प्रथम प्रयास में प्राप्त की।

77059712

केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग से 12वीं पास करने वाली छात्रा ने बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा रांची से इंजीनियरिंग की। छात्रा ने सफलता का श्रेय मां नंदा कुमारी और पिता अनुनय कुमार को दिया।

प्रोबेशन अधिकारी बनेंगे सब रजिस्ट्रार

देवघर के रहने वाले मनोरंज कुमार ने 46वीं रैंक हासिल की है। मनोरंजन और उनकी पत्नी 64वीं बीपीएससी में सफलता हासिल कर मधुबनी के कारा विभाग में प्रोबेशन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

77059681

देवघर के वन विभाग में लिपिक पद से सेवानिवृत्त मनोज कुमार सिन्हा के पुत्र मनोरंज ने कहा कि नौकरी के साथ अध्ययन करना कठिन था। रात में चार से पांच घंटे की पढ़ाई और समाचार पत्रों के अध्ययन से सफलता मिली।

आइएएस अफसर बनना चाहती हैं श्वेता

बुद्धा कॉलोनी की रहने वाली श्वेता ने बीपीएससी 70वीं में 406 रैंक हासिल की है। श्वेता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से राजनीति विज्ञान से परास्नातक पूर्ण किया है। इसी विश्वविद्यालय के रामानुज कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक करने वाली श्वेता के भाई IRS ऑफिसर हैं।

77059756

स्वाध्याय को अपनी सफलता का मार्ग बताने वाले छात्रा ने मुख्य परीक्षा के लिए कुछ टेस्ट सीरीज का इस्तेमाल किया। श्वेता ने बताया कि उनका यूपीएससी को दो प्रयास बचा है। लक्ष्य IRS आफिसर बनना है।

यह भी पढ़ें- जामिया से ग्रेजुएशन और पटना के हज भवन से BPSC की तैयारी, रोहतास की सानिया कलीम बनीं DSP

यह भी पढ़ें- शादी के बाद भी जारी रखी पढ़ाई, 70वीं BPSC परीक्षा पास कर बेगूसराय की सुचिता कुमारी बनीं RDO