दूल्हे की चुटकी में था सिंदूर और सिरफिरे आशिक ने भर दी मांग, जानिए फिर क्या हुआ?
दुल्हन के आशिक ने कुछ एेसा किया कि कोहराम मच गया। लोगों ने उसे पकड़कर धुनाई कर डाली। दरअसल, शादी की रस्में पूरी होने को थीं, दूल्हा सिंदूर लेकर दुल्हन की मांग भरने ही वाला था कि एेन वक्त पर दुल्हन के आशिक ने मांग में सिंदूर डाल दिया।
नालंदा। दुल्हन के आशिक ने कुछ एेसा किया कि कोहराम मच गया। लोगों ने उसे पकड़कर जमकर धुनाई कर डाली। दरअसल, शादी की रस्में पूरी होने को थीं, दूल्हा चुटकी में सिंदूर लेकर दुल्हन की मांग भरने ही वाला था कि एेन वक्त पर दुल्हन के आशिक ने उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया।
आशिक की इस जुर्रत को देखकर शादी समारोह में शामिल लोग आश्चर्यचकित रह गए। जब माजरा समझ में आया तो वर-वधू दोनों पक्ष के लोगों ने उसको पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। घटना बिहार के नालंदा जिले के वेन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हुआ गांव की है।
ग्रामीणों ने बताया कि वैशाली जिला के उपरौरा गांव निवासी राहुल दुल्हन का रिश्तेदार है। इस कारण उसका गांव में आना-जाना था। वह लड़की से प्रेम करने लगा। रिश्तेदारी होने के कारण वह शादी में आया था। उसे लगा कि अगर वह मांग में सिंदूर डाल देगा तो लड़की उसकी दुल्हन बन जाएगी। मगर ऐसा नहीं हुआ।
घटना के बाद दुल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया। लेकिल, दुल्हन ने खुलासा किया कि राहुल एकतरफा प्रेम में पागल था और उसकी मर्जी के खिलाफ मांग भरी है। दुल्हन की इस सफाई के बाद दूल्हा शादी के लिए राजी हो गया।
इस बीच प्रेम में पागल लड़के ने लड़की के पिता व भाई को आरोपित करते हुए मारपीट की एफआइआर दर्ज करा दी है।