Move to Jagran APP

गर्लफ्रैंड के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला लड़का; परिजनों ने दी ये सजा, जानिए

प्रेमी को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लड़की के घरवालों का खून खौल उठा। उन्होंने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। हालांकि, लड़की ने प्रेम प्रसंग से इंकार कर दिया है।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 01 Dec 2016 02:18 PM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2016 06:44 PM (IST)
गर्लफ्रैंड के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला लड़का; परिजनों ने दी ये सजा, जानिए

पटना [जेएनएन]। प्रेमिका (जीएफ) से मिलने देर रात उसके घर जाना प्रेमी (बीएफ) को महंगा पड़ा। लड़की के परिजनों ने उसे लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर लड़की ने प्रेम प्रसंग से इंकार करते हुए आरोप लगाया है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार पटना के मरांची थाना स्थित तीन भैया टोला में प्रेमिका के घर मिलने गए माधव कुमार सिंह (17) को लड़की के घरवालों ने पकड़ लिया। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर आवेश में उन्होंने उसे लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया और मृत जानकर फेंक दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक लखीसराय के पोखरामा गांव का रहनेवाला था।

JIO उपभोक्ताओं को अब 31 मार्च तक सेवाएं फ्री, बिहार में बढ़ी इंक्वायरी

मृतक अपने जीजा के साथ रहता था। जीजा प्रद्युमन सिंह के बयान पर हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरी ओर कथित प्रेमिका ने भी मरांची थाना में मृतक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज की है।

मोबाइल पर कॉल कर बुलाया

मृतक के जीजा के अनुसार लड़की ने उनके साले को मोबाइल पर कॉल कर बुलाया। फिर अगली सुबह सूचना मिली कि उनका साला जख्मी हालत में उक्त लड़की के घर के पास पड़ा हुआ है। उसकी पिटाई हो रही है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

शहाबुद्दीन को बिहार या तिहाड़, आज भी नहीं हुआ फैसला, अगली सुनवाई 06 को

लड़की का आरोप, माधव ने किया दुष्कर्म

लड़की ने भी मरांची थाना में एफआइआर दर्ज कराई है। उसने प्रेम प्रसंग से इंकार करते हुए माधव पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.