राज राजेंद्र बने BJP युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, राहुल झा राष्ट्रीय मंत्री; मैथिली ठाकुर समेत 6 नेताओं को जिम्मेदारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्तियां की गई हैं, जिसमें बिहार के 6 नेताओं को महत्वपूर्ण ...और पढ़ें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ राज राजेंद्र सिंह। सौ-एक्स
HighLights
राज राजेंद्र सिंह भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए।
राहुल झा को भाजयुमो का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया।
बिहार के 6 नेताओं को भाजयुमो में मिली अहम जिम्मेदारी।
राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
इन नियुक्तियों में बिहार के 6 नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राज राजेंद्र सिंह को भाजयुमो का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
राहुल झा को राष्ट्रीय मंत्री जबकि हिमांशु यादव को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और मानवेंद्र चौहान को सोशल मीडिया सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी ने इन नियुक्तियों की आधिकारिक सूचना जारी की है। जारी सूचना के अनुसार, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
बिहार के तीन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
BJYM के राष्ट्रीय संगठन में बिहार के तीन नेताओं को जगह मिली है। राज राजेंद्र सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही हिमांशु यादव को मीडिया प्रभारी और मानवेंद्र चौहान को सोशल मीडिया सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
इन नियुक्तियों को युवा मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार और विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर और विनीत कुशवाहा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
प्रदेश संगठन में भी काम कर चुके हैं राज राजेंद्र सिंह
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए राज राजेंद्र सिंह इससे पहले बिहार भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
वर्तमान में वह भाजपा की बिहार प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। प्रदेश संगठन में काम करने का अनुभव रखने वाले राज राजेंद्र सिंह को अब राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है।
राज राजेंद्र सिंह सारण जिले के सिताबदियारा गांव के रहने वाले हैं। नितिन नवीन के भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रहते हुए ये प्रदेश मंत्री थे। दुर्गेश सिंह के भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रहते प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं।
