Move to Jagran APP

राहुल गांधी ​के खिलाफ देश भर में आंदोलन करेगी भाजपा: रवि शंकर बोले- कांग्रेस नेता को गलत बयानबाजी की सजा मिली

प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ और कई मामले चल रहे हैं। भाजपा पूरे देश में राहुल के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी। प्रेसवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख और पूर्व मंत्री भीम सिंह भी उपस्थित थे।

By Raman ShuklaEdited By: Deepti MishraPublished: Sat, 25 Mar 2023 10:37 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2023 10:37 PM (IST)
राहुल गांधी ​के खिलाफ देश भर में आंदोलन करेगी भाजपा: रवि शंकर बोले- कांग्रेस नेता को गलत बयानबाजी की सजा मिली
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर साधा निशाना। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी को सजा विवादित वक्तव्य के कारण हुई। अपने स्वभाव के कारण वे संसद की सदस्यता के अयोग्य ठहराए गए हैं। वे झूठी और निरर्थक बातें कर रहे।

loksabha election banner

पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "राहुल गांधी कह रहे हैं कि वे सोच-समझ कर बोलते हैं तो इसका आशय क्या यह समझा जाए कि 2019 में मोदी समाज के खिलाफ उन्होंने सोच-समझ कर बोला था। क्या उन्होंने सोच-समझ कर पिछड़े समाज का अपमान किया था। वे अगर यह समझ रहे कि उन्हें किसी को भी गाली देने का अधिकार है तो पीड़ित पक्ष को न्यायालय जाने का अधिकार है। न्यायालय ने तो राहुल को क्षमायाचना का अवसर दिया था, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। इस मुद्दे का अडानी से कोई लेना देना नहीं है।"

प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ और कई मामले चल रहे हैं। भाजपा पूरे देश में राहुल के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी। प्रेसवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख और पूर्व मंत्री भीम सिंह भी उपस्थित थे।

झूठ बोलना राहुल का स्वभाव, चीन से लेते हैं धन

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झूठ बोलना राहुल गांधी का स्वभाव बन गया है। विदेश में वे भारत का अपमान करते हैं और चीन की प्रशंसा। पुलवामा हमले पर प्रश्न खड़ा करते हैं और चीन से अपने ट्रस्ट के लिए धन लेते हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और उनकी माताजी (सोनिया गांधी) जमानत पर हैं। मनमोहन सिंह की सरकार में भी अडानी को कई ठेके मिले। इसी दौरान, अडानी को ऑस्ट्रेलिया में खनन का लाइसेंस मिला था। कांग्रेस के शासन वाले राजस्थान में भी अडानी निवेश कर रहे हैं। केरल में भी अडानी निवेश कर रहे, जहां कम्युनिस्ट पार्टी का शासन है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.