Move to Jagran APP

बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, पिछड़े और दलितों पर करेगी फोकस

राजधानी पटना में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने व आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sun, 07 Jan 2018 04:27 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jan 2018 10:30 PM (IST)
बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, पिछड़े और दलितों पर करेगी फोकस
बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, पिछड़े और दलितों पर करेगी फोकस

पटना [राज्य ब्यूरो]। बिहार में संगठन विस्तार और उप चुनाव की तैयारियों पर रविवार को भाजपा कोर गु्रप ने रणनीति तय की। मुख्य मुद्दा पिछड़ों और दलितों के बीच संगठन का विस्तार एवं भावी चुनौतियों से निपटने पर फोकस रहा। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने की। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने मिशन-2019 को ध्यान में रखकर संगठन को सशक्त बनाने के टिप्स दिए।

loksabha election banner

उन्होंने कोर ग्रुप और प्रदेश पदाधिकारियों को पिछड़ों और दलितों की जमीनी समस्याओं का हल करने के लिए विशेष फोकस करने का सुझाव दिया। सरकार में शामिल मंत्रियों को वंचित वर्ग को विशेष तवज्जो देने के निर्देश दिए। कहा कि भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और संत रविदास की जयंती जिले से लेकर प्रदेश स्तर पर धूमधाम से मनाएगी।

शिव प्रकाश ने पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों की विभिन्न बैठकों को संबोधित किया। कहा आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। हम सभी संगठनतंत्र से निकले हुए कार्यकर्ता हैं। हमारी कार्यपद्धति की विशेषता है कि हम प्रदेश स्तर से बूथ स्तर तक जाकर भाजपा का संगठन हर क्षेत्र और प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा रहे हैं। केंद्र और राज्य की राजग सरकार उपेक्षित वर्गो तक सकारात्मक कार्ययोजना पहुंचा रही है।

संगठन को और अधिक मजबूती मिले एवं वर्तमान में भाजपा का वटवृक्ष जो फैल रहा है वह दशकों तक बरकरार रहे इसके लिए विभिन्न स्तर की बैठकें संगठन को निश्चित रूप से मजबूती प्रदान करेगी। शिव प्रकाश ने शक्ति केंद्रों के गठन का काम शीघ्र पूरा करने पर सर्वाधिक जोर दिया।

कोर ग्रुप की बैठक में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी, प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ और सह संगठन महामंत्री शिवनारायण महतो मुख्य रूप से मौजूद थे। इससे पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह के अलावा अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.