Move to Jagran APP

भाजपा ऐसी पहल करने वाली बनेगी पहली पार्टी, बिहार में ढाई लाख बूथ कोरोना वारियर्स करेगी तैयार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरे प्रदेश में 2.50 लाख से अधिक कोरोना वारियर्स तैयार करने का लक्ष्य तय किया है। रविवार से प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पार्टी श्रीगणेश करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रशिक्षण संयोजक नीतीश मिश्र ने पत्रकारों को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में यह जानकारी दी।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 09:44 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 09:44 PM (IST)
भाजपा ऐसी पहल करने वाली बनेगी पहली पार्टी, बिहार में ढाई लाख बूथ कोरोना वारियर्स करेगी तैयार
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश मिश्र, विधान पार्षद निवेदिता सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा।

राज्य ब्यूरो, पटना : बिहार में भाजपा ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने पूरे प्रदेश में 2.50 लाख से अधिक कोरोना वारियर्स तैयार करने का लक्ष्य तय किया है। रविवार से प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पार्टी श्रीगणेश करेगी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रशिक्षण संयोजक नीतीश मिश्र ने पत्रकारों को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में यह जानकारी दी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि पार्टी ओर से पहले प्रदेश स्तर पर, फिर प्रमंडलीय स्तर पर, इसके बाद जिले और फिर आखिरी में मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। पार्टी ने बिहार में कुल 1.20 लाख बूथों की संख्या को ध्यान में रखते हुए कुल 2.50 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य तय किया है। नीतीश मिश्र ने दावा किया दुनिया में इस तरह की पहल करने वाली भाजपा इकलौती पार्टी है। अगस्त आखिरी हफ्ते तक कोरोना संक्रमण की स्थिति में गांव और बूथ स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाकर समाज की सेवा करेंगे।

सात अगस्त को प्रशिक्षण कार्यक्रम

पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि सात अगस्त को प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष व प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। प्रशिक्षण के लिए दो कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश के पार्टी पदाधिकारी, सभी संगठन जिलों के जिलाध्यक्ष सहित पांच-पांच कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशिक्षित कार्यकर्ता अपने जिले में जाकर प्रशिक्षक के रूप में 11-16 अगस्त तक सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष समेत पांच-पांच कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षित स्वास्थ्य स्वयंसेवक कोरोना संक्रमण की स्थिति में गांव-बूथ स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाकर समाज की सेवा करेंगे। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी और विधान पार्षद निवेदिता सिंह के अलावा पिंकी कुशवाहा, अमृता भूषण और प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय पांडेय उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.