विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बिहार में भी आएगा राम राज्य...' अयोध्या में दीपोत्सव पर प्रदेश में चढ़ा सियासी पारा, BJP नेता ने कह दी बड़ी बात

Published: Mon, 01 Jan 2024 05:18 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jan 2024 06:15 PM (IST)

बिहार में सनातन धर्म और अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे दीपोत्सव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो ...और पढ़ें

अयोध्या में दीपोत्सव पर प्रदेश में चढ़ा सियासी पारा, BJP नेता ने कह दी बड़ी बात
अयोध्या में दीपोत्सव पर प्रदेश में चढ़ा सियासी पारा, BJP नेता ने कह दी बड़ी बात

एएनआई, पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वंशवादी भ्रष्टाचारी लोग दीपावली तब मनाएंगे, जब उन्हें फिर से देश का खजाना लूटने का मौका मिलेगा... बिहार में भी रामराज्य आएगा। ये लोग अब बाहर नहीं अंदर रहेंगे।

बता दें कि बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोमवार को कहा था कि जब केंद्र में आईएनडीआई महागठबंधन का झंडा लहराएगा तभी राम घर आएंगे। वह 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दीपोत्सव मनाने का आह्वान करने के सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

इधर, इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी लोकसभा चुनाव और सनातन धर्म के मुद्दे को लेकर आईएनडीआईए पर हमला बोला था। 

उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव के दीपोत्सव को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अभी 20 साल इंतजार करना होगा 2024 में महागठबंधन का खाता भी नहीं खुल पाएगा। बिहार में भी राम राज्य आएगा।

राजद सांसद ने मंदिर को बताया आस्था का विषय

इधर, राजद सांसद मनोज झा ने भी अयोध्या में दीपोत्सव मनाने के मामले पर टिप्पणी की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राम मंदिर और आस्था को लेकर राजद का पक्ष एकदम साफ है।

उन्होंने कहा कि आस्था का भोंडा प्रदर्शन भगवान को भी परेशान करेगा। राजद सर्वधर्म समभाव और सबके बीच समन्वय पर चलती है। मेरी आस्था मेरी निजी चीज है। यहां पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़ें

'खाता नहीं खुलेगा...' बिहार में Lok Sabha Election 2024 से पहले सियासत तेज, पोस्टरबाजी पर BJP ने लालू-तेज प्रताप को दिखाया आईना

'मैं भी हिंदू हूं लेकिन...', ललन सिंह का दावा; बिहार दिखाएगा मोदी और भाजपा को बाहर का रास्ता

'मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी...', Lalu Yadav के घर के बाहर RJD MLA ने लगवाए पोस्टर, BJP ने INDIA पर बोला हमला