विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जन सुराज RJD के जंगलराज का अपडेटेड वर्जन', प्रशांत किशोर पर भड़के BJP के प्रदेश अध्‍यक्ष

Published: Sun, 18 Oct 2026 11:32 AM (IST)

बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर की टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ी आपत्ति ...और पढ़ें

HighLights

  1. प्रशांत किशोर के बयानों पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई।

  2. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर टिप्पणी को निंदनीय बताया गया।

  3. भाजपा ने जन सुराज को 'जंगलराज' का अपडेटेड वर्जन कहा।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में जनसंपर्क कर रहे बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर लगातार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमलावर हैं।

उनके बयानों को लेकर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में प्रशांत किशोर के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया गया है।

इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने PK पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने उनके बयानों को निंदनीय बताते हुए जन सुराज पार्टी को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कथित जंगलराज का अपडेटेड वर्जन करार दिया है।

'एनडीए की सर्वसम्मति से नेता चुने गए हैं सम्राट चौधरी'

संजय सरावगी ने कहा कि लंबी-लंबी बातें करने वाले और खुद को पढ़ा-लिखा बताने वाले प्रशांत किशोर  संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लिए गोली मारने जैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। बिहार की जनता इस तरह की भाषा और अपशब्दों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सम्राट चौधरी एनडीए की सर्वसम्मति से नेता चुने गए हैं। वह किसी की कृपा पर मुख्यमंत्री नहीं बने हैं।

उन्होंने प्रशांत किशोर की बयानबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं है।

जन सुराज के उम्मीदवारों पर भी लगाया आरोप

संजय सरावगी ने जन सुराज के उम्मीदवारों पर पैसे बांटने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी के उम्मीदवार पैसे बांट रहे हैं।