Move to Jagran APP

इस बार नीतीश कुमार हैं साथ, जीतेंगे सभी 40 सीटें : मोदी

मोदी बोले इस बार एनडीए के साथ नीतीश कुमार हैं। बिहार की 40 में 40 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज होगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 11:43 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 11:43 PM (IST)
इस बार नीतीश कुमार हैं साथ, जीतेंगे सभी 40 सीटें : मोदी
इस बार नीतीश कुमार हैं साथ, जीतेंगे सभी 40 सीटें : मोदी

पटना। इस बार एनडीए के साथ नीतीश कुमार हैं। बिहार की 40 में 40 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज होगी। रामविलास पासवान के साथ रहते 31 सीट जीते थे। मछुआ समाज के लोग बहकावे में न आएं। मछुआरों के लिए पीएम पैकेज से 186 करोड़ की योजना मंजूर हो गयी है। राज्य सरकार मत्स्यजीवी सहयोग समितियों को सशक्त बनाने के लिए 257 करोड़ की योजना स्वीकृत करने जा रही है। मछुआरों को भी केसीसी की तर्ज पर चार प्रतिशत ब्याज पर कर्ज मिलेगा। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी शुक्रवार को एसके मेमोरियल हॉल में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. भगवान लाल सहनी के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' के नारों को सार्थक करते हुए केंद्र की नमो सरकार ने एससी, एसटी, पिछड़ा, सवर्ण और मुस्लिम महिलाओं के साथ न्याय किया है। पिछड़ा वर्ग आयोग को एससी, एसटी आयोग की तर्ज पर संवैधानिक दर्जा देने के साथ ही बिहार के निषाद समाज से आने वाले डॉ. भगवान लाल सहनी को इसका पहला अध्यक्ष नियुक्त कर पिछड़ों को सम्मानित किया है। सवाल पूछा कि राजद-कांग्रेस ने क्यों नहीं पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक अधिकार दिया। एनडीए जातिगत गणना कराने जा रही है। राजद-काग्रेस के अड़ंगा डालने से आयोग को संवैधानिक दर्जा मिलने में दो साल विलंब हो गया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के बाद पहला अध्यक्ष निषाद समाज से दिया है। बिहार के साथ निषाद समाज का मान बढ़ाया है। अब किसी की औकात नहीं है कि पिछड़ों का आरक्षण समाप्त कर दे। मंडल आयोग की अनुशंसा को 10 वर्षो के बाद भी लागू नहीं किया गया। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी तीन घंटे तक विरोध में भाषण दिए थे। इसके बाद भी लालू प्रसाद कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं। राजद-कांग्रेस को पिछड़ों की बात करने का अधिकार भी नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों का प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. भगवान लाल सहनी ने कहा कि ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। सांसद अजय निषाद, संजय जायसवाल, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, डॉ. संजीव चौरसिया, विधान पार्षद रजनीश कुमार, पूर्व मंत्री भीम सिंह, सम्राट चौधरी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जयनाथ चौहान, अशोक सहनी, पिंकी कुशवाहा, सजल झा, राजेश वर्मा, राकेश सिंह, राजीव रंजन आदि ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.