विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP सांसद भोला सिंह का बड़ा बयान- PM के आगे-पीछे खाने वाले लोग

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Fri, 09 Feb 2018 10:18 AM (IST)Updated: Fri, 09 Feb 2018 11:37 PM (IST)

भाजपा सांसद भोला सिंह ने अपने ही पार्टी नेताओं पर निशाना साधा है। कहा कि प्रधानमंत्री निष्‍कलंक हैं, लेकिन उनके ...और पढ़ें

BJP सांसद भोला सिंह का बड़ा बयान- PM के आगे-पीछे खाने वाले लोग
BJP सांसद भोला सिंह का बड़ा बयान- PM के आगे-पीछे खाने वाले लोग

पटना [जेएनएन]। बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद भोला सिंह ने एक बार फिर अपने ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निष्‍कलंक हैं। वे देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन विडंबना यह है कि उनके जो हाथ-पांव हैं, वे उनकी उम्‍मीदों पर खरा नहीं उतर रहे हैं। उनके आगे पीछे के लोग खाने-पीने में लगे हैं।

वहीं, भाजपा सांसद ने आगे कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्‍यमंत्री नहीं रहे, वे समाज सुधारक बन गए हैं। बिहार के शराबबंदी, दहेजप्रथा, बाल विवाह उन्‍मूलन जैसे समाजिक कार्य पर विशेष जोर दे रहे हैं।

बिहार भाजपा के बारे में कहा कि पार्टी की सूरत और सिरत दोनों बदल गई है। पार्टी ने अपनी तकनीक बदली है।

यह पहली बार नहीं है जब भोला सिंह ने इस तरह का विवादित बयान दिया हैं। 2015 के नवंबर में भी जब बिहार चुनाव में बीजेपी की बड़ी हार हुई थी उसके बाद भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा था कि इन दोनों की चुनावी रणनीति बुरी तरीके से फेल हो गई है। बिहार में हुई चुनावी हार पर भोला सिंह ने यह भी कहा था कि बीजेपी चुनाव में हारी नहीं है बल्कि उसने खुदकुशी की है।