Move to Jagran APP

भाजपा का हर मंत्री अब लगाएगा 'जनता दरबार', बिहार प्रदेश मुख्‍यालय में सोमवार से शनिवार तक का बना रोस्‍टर

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव भी पटना रहने पर लगभग हर रोज अपने आवास पर लोगों से मिल कर उनकी बातें सुनते हैं। इसे देखते हुए भाजपा का कार्यक्रम अहम माना जा रहा है। भाजपा ने बकायदा इसके लिए रोस्‍टर तैयार कर लिया है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 08:58 AM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 08:58 AM (IST)
भाजपा का हर मंत्री अब लगाएगा 'जनता दरबार', बिहार प्रदेश मुख्‍यालय में सोमवार से शनिवार तक का बना रोस्‍टर
बिहार के उप मुख्‍यमंत्री तार किशोर प्रसाद। फाइल फोटो

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Politics: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार कार्यक्रम शुरू करने के बाद राज्य सरकार में शामिल भाजपा के मंत्री भी अब पार्टी प्रदेश मुख्यालय में सहयोग कार्यक्रम चलाएंगे। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने बताया कि किस दिन कौन मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता की समस्या सुनेंगे यह तय कर दिया गया है। सोमवार से सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक राज्य सरकार के मंत्री पार्टी प्रदेश मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव भी पटना रहने पर लगभग हर रोज अपने आवास पर लोगों से मिल कर उनकी बातें सुनते हैं। इसे देखते हुए भाजपा का कार्यक्रम अहम माना जा रहा है। भाजपा ने बकायदा इसके लिए रोस्‍टर तैयार कर लिया है।

loksabha election banner

जानिए किस दिन किस मंत्री से होगी मुलाकात

बकौल रूंगटा, सोमवार को पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी और  पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन नीरज कुमार सिंह और श्रम संसाधन एवं सूचना प्रावैधिकी मंत्री जीवेश मिश्रा उपस्थित रहेंगे। मंगलवार को उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सहयोग कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्या सुनेंगे।

बुधवार और गुरुवार को इन मंत्रियों से होगी मुलाकात

बुधवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय और कला, संस्कृति एवं युवा मंत्री आलोक रंजन लोगों की अर्जी लेंगे। गुरुवार को गन्ना उद्योग एवं विधि मंत्री प्रमोद कुमार और पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद और सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह सहयोग कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

शनिवार को उप मुख्‍यमंत्री सुनेंगी लोगों की बात

शुक्रवार को कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री रामप्रीत पासवान भाजपा प्रदेश मुख्यालय में लोगों की समस्या सुनेंगे। शनिवार को उप मुख्यमंत्री रेणु देवी सहयोग कार्यक्रम के दौरान पार्टी प्रदेश मुख्यालय में उपस्थित रहेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.