Move to Jagran APP

प्रियंका को ले BJP का तंज: कांग्रेस वंशवाद की पार्टी, अब राहुल शादी कर पैदा करें भावी अध्‍यक्ष

प्रियंका के कांग्रेस महासचिव बनने पर बिहार में भाजपा नेताओं के तंज लगातार जारी हैं। ताजा बयान बिहार भाजपा अध्‍यक्ष नित्‍यानंद राय व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए हैं। जानिए।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 08:29 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jan 2019 08:36 PM (IST)
प्रियंका को ले BJP का तंज: कांग्रेस वंशवाद की पार्टी, अब राहुल शादी कर पैदा करें भावी अध्‍यक्ष
प्रियंका को ले BJP का तंज: कांग्रेस वंशवाद की पार्टी, अब राहुल शादी कर पैदा करें भावी अध्‍यक्ष

पटना [जेएनएन]। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रेस व गांधी परिवार पर लगातार हमलावर हैं। ताजा बयान बिहार भाजपा अध्‍यक्ष नित्‍यानंद राय व केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह के हैं। दोनों नेताओं ने कांग्रेस को वंशवाद की पार्टी बताया। नित्‍यानंद राय ने तो यह भी कहा कि वंशवाद की इस परंपरा को जारी रखने के लिए राहुल गांधी को शादी कर लेनी चा‍हिए, ताकि पार्टी का भावी अध्‍यक्ष भी आ सके।

loksabha election banner

विदित हो कि इसके पहले बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री व भाजपा नेता विनोद नारायण झा ने प्रियंका गांधी को नवसिखुआ बताते हुए कहा था कि कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलते हैं।

नित्‍यानंद बोले: अब शादी कर लें राहुल

नित्‍यानंद राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भाई, बहन व मां हो, पूरा वंश हो, यही परंपरा चल रही है। प्रियंका गांधी का कांग्रेस का महासचिव बनाया जाना परिवारवाद व वंशवाद की इसी परंपरा काे दर्शाता है। अब राहुल गांधी को शादी कर इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए। नहीं ताे कांग्रेस का अगला अध्‍यक्ष भला कौन होगा?

गिरिराज का तंज: कांग्रेस परिवारवाद की अगुआ

उधर, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कांग्रेस में प्रियंका गांधी की एंट्री पर तंज कसा। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस देश में परिवार तंत्र की अगुआ है। पहले से ही पूरा खानदान कांग्रेस में खेल रहा है। अब रॉबर्ट वाड्रा और उनके बेटे बचे हैं। गांधी परिवार दूसरे नेताओं को कभी आगे बढऩे नहीं दे सकता। 

उन्‍होंने कहा कि भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता अपनी कार्यक्षमता, दक्षता के आधार पर पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है, लेकिन कांग्रेस में यह संभव नहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.