बीजेपी की फायर ब्रांड नेता स्वाति सिंह पहुंची बिहार
आज सुबह भाजपा की फायर ब्रांड नेता स्वाति सिंह पटना पहुंचीं। यहां से वे औरंगाबाद जाएंगी, जहां वे बीजेपी के महासंपर्क अभियान और मोदी फेस्ट में शामिल होगी।
पटना [जेएनएन]। बीजेपी की फायर ब्रांड नेता स्वाति सिंह आज सुबह पटना पहुंची, यहां से वे औरंगाबाद जाएंगी जहां बीजेपी के महासंपर्क अभियान और मोदी फेस्ट में शामिल होंगी। आज सुबह पटना पहुंचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
स्वाति सिंह औरंगाबाद जिले में नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पूरा होने पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगी। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह औरंगाबाद में दलित के घर भोजन करेंगी। इसके बाद भैरोंपुर गांव में दलित परिवार बबन राम के यहां भोजन करेंगी। बबन ने सांसद सुशील कुमार सिंह के माध्यम से मंत्री को भोजन पर आने का न्योता दिया है।
यह भी पढ़ें: शिवराज के मंत्री ने लालू पर कसा तंज, बोले- क्वांटिटी में नहीं क्वालिटी के बच्चे पैदा करो
स्वाति सिंह ने भाजपा के टिकट से लखनऊ के सरोजनी नगर से विधानसभा चुनाव जीता था। वे उत्तरप्रदेश सरकार में भारतीय राजनीतिज्ञ और एनआरआई, बाढ़ नियंत्रण, कृषि आयात, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार और राज्यमंत्री, महिला कल्याण मंत्रालय, परिवार कल्याण, मातृत्व और बाल कल्याण के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।
यह भी पढ़ें: इंटर रिजल्ट: राजद ने उठाया सवाल, कहा- कॉपी की जांच ठीक से नहीं कराई गई