Move to Jagran APP

सुशील मोदी का राजद पर हमला, बोले- 641 हत्याओं के बाद याद आया गांधी का सिद्धांत

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ताबड़तोड़ ट्वीट कर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसा। उन्होंने तेजस्वी यादव द्वारा शनिवार को गांधी मैदान में धरना देने पर कटाक्ष किया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 09:51 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 09:51 PM (IST)
सुशील मोदी का राजद पर हमला, बोले- 641 हत्याओं के बाद याद आया गांधी का सिद्धांत
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ ट्वीट कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष व विधायक तेजस्वी यादव पर तंज कसा। सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव द्वारा शनिवार को गांधी मैदान में धरना देने पर कटाक्ष किया है। लिखा राजद के 15 वर्ष के राज में दलितों के सामूहिक संहार, फिरौती के लिए 17000 लोगों का अपहरण और पंचायत से संसद तक के लिए हुए कुल नौ चुनावों में 641 हत्याएं हुईं, लेकिन तब उन्हेंं गांधीजी के सिद्धांत की याद नहीं आई। 

prime article banner

जेपी, लोहिया, कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को रौंद कर संपत्ति बनाई

आगे लिखा लालू-राबड़ी राज में गांधी ही नहीं, जेपी, लोहिया, कर्पूरी ठाकुर तक अनेक महापुरुषों के आदर्शों को रौंद कर संपत्ति बनाई गई। वंशवादी राजनीति को मजबूत किया गया। आज जिनके मन में गांधीजी की प्रतिमा के सामने धरना देने का विचार आ रहा है, वे सत्ता में रहते हुए गांधी को बहुत पहले भूल चुके हैं। 

...तो वामदलों से गठबंधन नहीं करते

गांधीवाद से उन्हेंं यदि सचमुच कोई लगाव होता तो माओ-लेनिन के हिंसक सिद्धातों में भरोसा रखने वाले वामदलों से गठबंधन नहीं करते। अन्य ट्वीट में लिखा लालू यादव ने नोटबंदी और जीएसटी का विरोध किया, लेकिन संसदीय चुनाव में गरीबों ने उन्हेंं खारिज कर दिया।

बैंक की राजनीति के चलते भ्रम फैलाने वालों का दिया साथ

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि उनकी पार्टी ने वोट बैंक की राजनीति के चलते नागरिकता कानून के खिलाफ भ्रम फैलाने वालों का भी साथ दिया। इसके बावजूद सीमांचल में उन्हेंं निराशा मिली। अब राजद, कांग्रेस और वामदल कृषि कानून पर भ्रम फैला रहे हैं। एनडीए सरकार ने कुछ फसलों की एमएसपी ढाई गुना तक बढाकर इस व्यवस्था को मजबूत किया। विपक्ष इसके खत्म होने का झूठ प्रचारित कर रहा है। उनका झूठ फिर बेनकाब होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.