Move to Jagran APP

भाजपा का कटाक्ष- लंका जलाने के चक्कर में कहीं लालू की अयोध्या न जल जाये

भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने कहा कि लंका जलाने के चक्कर में लालू की अयोध्या न जल जाये।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sun, 21 May 2017 04:03 PM (IST)Updated: Sun, 21 May 2017 11:09 PM (IST)
भाजपा का कटाक्ष- लंका जलाने के चक्कर में कहीं लालू की अयोध्या न जल जाये
भाजपा का कटाक्ष- लंका जलाने के चक्कर में कहीं लालू की अयोध्या न जल जाये

पटना [जेएनएन]। भाजपा का लक्ष्य कृषि, किसान और गांवों का विकास है। कृषि हमारे लिए व्यवसाय नहीं जीवनधारा है। यह सनातन परंपरा है। इसी परंपरा को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार लगातार काम कर रहे हैं। यह बातें रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहीं।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार को वे पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के बजट को देखकर यह समझा जा सकता है कि भाजपा किसानों के हित के प्रति कितनी गंभीर है। किसानों के हित में कई विशेष व्यवस्थाएं की गई है, जो धन जिस काम के लिए आएगा उसी में खर्च होगा।

मस्त ने प्रदेश सरकार पर किसान और कृषि विकास की योजनाओं में अड़ंगा लगाने एवं अनदेखी करने का आरोप मढ़ा। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय पर निशाना साधा। कहा कि किसी भी योजना में बंदरबांट की गुंजाइश ही नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार किसानों को उनके उत्पाद का भरपूर लाभ मिले, उनका उत्पादन लाभकारी हो, भंडारण का मुकम्मल इंतजाम, फसल ऋण की माफी जैसे कदम उठा रही है। साथ ही उन्होंने दुधारु पशु योजना के तहत 90 फीसद तक अनुदान, सोलर सिस्टम द्वारा सिंचाई की व्यवस्था आदि योजनाओं की जानकारी दी। उनका कहना है कि किसान देश को राजस्व देता है। ऐसे में उसका अधिकार है कि सरकार उसे सुविधाएं मुहैया कराए।

मस्त ने गिनाईं प्रमुख योजनाएं 

1. प्रधानमंत्री सिंचाई योजना : इसके तहत सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई पर 80 से 90 फीसद अनुदान है। इससे सिंचाई पर 45 फीसद खर्च कम हो जाता है। 

2. प्रधानमंत्री सड़क योजना : इस योजना के तहत खेतों को सड़क से जोडऩा है जिससे खेती समृद्ध होगी। 

3. फसल बीमा योजना : फसल बीमा योजना किसानों के लिए संजीवनी है। 

4. जनधन योजना, मुद्रा योजना : यह छोटे किसानों के लिए कारगर सिद्ध हो रही है। पहली बार भेड़ पालक किसानों के लिए समृद्धि योजना बनाई गई है। जल संरक्षण के लिए मनरेगा के पैसे से दस लाख तालाब बनेंगे। केमिकल खाद की तरह जैविक खाद पर भी सब्सिडी मिलेगी।

यह भी पढ़ें: क्या लालू की महारैली में आकार लेगा माया-अखिलेश का गठबंधन? जानिए

दुग्ध उत्पादन के लिए 5-6 गायों को पालने की योजना किसानों को दी जा रही है। दीनदयाल ज्योति योजना के तहत किसानों तक अलग विद्युत लाईन पहुंचाई जा रही है। नीम कोटेड यूरिया आने से उर्वरक की कालाबाजारी रुकी है।  इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के अलावा पार्टी के कई नेता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: तेजस्वी का ट्वीट- भाजपा को वोट दिया है तो रोना ही पड़ेगा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.