Move to Jagran APP

पवन सिंह ने पीएम मोदी के लिए गाया ये छठ का गाना, हो रहा है वायरल

बिहार का महापर्व छठ आज देश-विदेश में भी मनाया जाता है। वैसे ही छठ के गाने पूरी दुनिया में सुने जाते हैं। भोजपुरी एक्टर-सिंगर पवन सिंह का एक गाना इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 04:10 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 11:03 PM (IST)
पवन सिंह ने पीएम मोदी के लिए गाया ये छठ का गाना, हो रहा है वायरल
पवन सिंह ने पीएम मोदी के लिए गाया ये छठ का गाना, हो रहा है वायरल

पटना [जेएनएन]। बिहार का महापर्व छठ अब देश-विदेश में भी मनाया जा रहा है। बिहारी जहां भी गए, इस पर्व को अपने साथ ले गए। चार दिवसीय इस अनुष्ठान की तैयारियां महीने भर से ही शुरू हो जाती हैं। अब तो इस पर्व का आज दूसरा दिन है। मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और फिर बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही यह पर्व संपन्न हो जाएगा। 

loksabha election banner

बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के इलाकों में छठ के व्रत का काफी महत्व माना जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की महिमा का गुणगान जितना किया जाए, कम है।

छठ पर्व में गीतों का भी बहुत महत्व होता है। सालों से शारदा सिन्हा की आवाज में छ ठ के गीतों को दुनिया भर में सुना जा रहा है लेकिन इस पर्व के दौरान घरों में छठी मइया के गीत भी गाए जाते हैं और लगभग भोजपुरी के सभी गायक छठ पर्व के दौरान गाने बनाते हैं जो खूब सुने भी जाते हैं।

इन दिनों भोजपुरी के टॉप एक्टर और गायक पवन सिंह का छठ के मौके पर रिलीज हुआ गाना खूब सुना जा रहा है। गाने को सुनने वालों की संख्या 316,577 पहुंच गई है।

गाने को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनाया गया है। छठ के इस गाने को इन दिनों खूब सुना जा रहा है। गाने को गाया है पवन सिंह ने वहीं गीत लिखा है विनय बिहारी ने और गाने को संगीत दिया है ओम झा ने।

गाने के बोल हैं- छठी मइया होई जा सहइया...देसवा के होई कल्याण...धइलें नरेंद्र मोदी माथे दऊरवा...फिर से बनइहा परधान...। गाने का अर्थ है- अगर छठी मइया सहायक हो जाए तो देश का कल्याण हो जाएगा। इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठ मइया से फिर से प्रधानमंत्री बनने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.