बिहार: जहानाबाद में पेड़ से टकराई बाइक, हादसे में तीन की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
जहानाबाद में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक बाइक के पेड़ से टकरा जाने के पर सवार चार युवकों में तीन की मौत हो गई है। जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 16 Jun 2019 08:28 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jun 2019 01:59 PM (IST)
जहानाबाद, जेएनएन। बिहार के जहानाबाद जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। अरवल थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित बाइक पेड़ से जा टकराई। घटना में एक बाइक पर सवार चार युवकों में तीन कर मौत हो गई। जबकि, एक बुरी तरह से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान महेंदिया थाना क्षेत्र के सहबजापुर घेवई के रहने वाले प्रदुमन कुमार, राजेश कुमार, रमेश कुमार के रूप में हुई है। घायल का नाम उपेंद्र कुमार है।
बताया जाता है कि चारों एक बाइक पर सवार होकर बैदराबाद नाच देखने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे एक ही बाइक पर सवार होकर गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे गोपाल बिगहा के पास पहुंचे, उनकी अनियंत्रित बाइक पेड़ से जा टकराई।
हादसे में चारों युवकों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक पर बैठे चौथे युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें