Move to Jagran APP

बिहार की नई सरकार में राजद कोटे से होंगे ज्यादा मंत्री, विभागों के बंटवारे को लेकर सामने आया ये फार्मूला

Bihar politics बिहार की नई सरकार में जदयू के पास एक दर्जन और राजद-कांग्रेस के पास 20 विभाग हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक आरजेडी कोटे से ज्यादा मंत्री हो सकते हैं। विभागों के बंटवारे को लेकर ये फार्मूला सामने आया है।

By Rahul KumarEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 09:39 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 09:39 PM (IST)
बिहार की नई सरकार में राजद कोटे से होंगे ज्यादा मंत्री, विभागों के बंटवारे को लेकर सामने आया ये फार्मूला
तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव

भुवनेश्वर वात्स्यायन, पटना।  महागठबंधन की सरकार के नए स्वरूप पर चर्चा तेज है। एक आकलन के अनुसार राजद-कांग्रेस के खाते में 20 विभाग जा सकते हैं। वहीं, जदयू को एक दर्जन विभागों का जिम्मा पूर्व की भांति मिल सकता है। इसमें एक मंत्री हम के भी शामिल रहेंगे। वहीं यह तय माना जा रहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद फिर से जदयू के खाते में आएगा। वर्तमान में विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर जदयू के महेश्वर हजारी है। यह संभावना है कि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर कुछ दिनों बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का पद राजद को दे दिया जाएगा। 

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: नई सरकार में मुजफ्फरपुर के इन नेताओं की लग सकती है लाटरी, बढ़ सकता है जिले का प्रतिनिधित्व

राजद-कांग्रेस के आ जाने की वजह से राजद के मंत्री 17 तक पहुंच सकते हैं 

राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा है कि राजद व कांग्रेस के विधायकों की संख्या एक साथ जोड़ देने के बाद से राजद को 17 मंत्री मिलेंगे और कांग्रेस को तीन। पूर्व में भी जब महागठबंधन की सरकार थी तब भी करीब-करीब इसी फार्मूले के तहत मंत्रिमंडल का गठन हुआ था। इसमें महत्वपूर्ण बात है कि तब भवन निर्माण विभाग भी राजद के पास था। 

सामान्य प्रशासन व गृह विभाग को लेकर चर्चा सबसे अधिक 

सामान्य प्रशासन एवं गृह विभाग को लेकर चर्चा सबसे अधिक रही। पूरे दिन यह बात होती रही कि राजद गृह विभाग चाह रहा। वर्तमान में यह विभाग मुख्यमंत्री के पास है। ऐसे अभी इस पर किस तरह की सहमति बनी, यह बात अभी सामने नहीं आई है। 

बड़े कार्य महकमे राजद को मिलने की उम्मीद 

ऐसा माना जा रहा कि बड़े कार्य महकमे राजद को मिल सकते हैं। इसमें पथ निर्माण विभाग मुख्य रूप से शामिल है। वर्तमान में यह भाजपा के पास था। महागठबंधन की सरकार के समय तेजस्वी यादव इस विभाग को देख रहे थे। ग्रामीण कार्य पूर्व की तरह जदयू के पास रहने की उम्मीद है। 

भाजपा के पास रहे इन विभागों का जिम्मा राजद व कांग्रेस को मिल सकता है 

1. पथ निर्माण 2. स्वास्थ्य 3. भवन निर्माण 4. पशु एवं मत्स्य संसाधन 5. वित्त 6. कृषि 7. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण 8. श्रम संसाधन 9. सूचना प्रौद्योगिकी  10. उद्योग 11. नगर विकास 12. पंचायती राज 13.पर्यावरण वन एवं जलवायु  परिवर्तन 14. पर्यटन 15. कला संस्कृति 16. खान एवं भूतत्व 17 आपदा प्रबंधन 18 पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण 19 राजस्व एनं भूमि सुधार  20 गन्ना उद्योग 

जदयू के पास रह सकता है इन विभागों का जिम्मा 

1.शिक्षा 2. ऊर्जा 3. योजना एवं विकास 4. परिवहन 5. ग्रामीण विकास 6. समाज कल्याण 7 सूचना एवं जनसंपर्क 8. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण 9. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 10.मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन 11.ग्रामीण कार्य 12. अल्पसंख्यक कल्याण 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.