बंगाल में बिहारी यात्रियों की पिटाई, बस में घुस लाखों की लूट; सूचना देने पर भी नहीं पहुंची पुलिस
कोलकाता से पटना आ रहे बिहारी यात्रियों के साथ पश्चिम बंगाल में पहटा गया तथा उनके साथ लूटपाट भी की गई। घटना की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।
By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 09 Jun 2019 11:48 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2019 03:33 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। बिहारी यात्रियों को पश्चिम बंगाल में बस से उतारकर जमकर पीटा गया। उनके लाखें के सामान लूट लिए गए। इस दौरान कुछ यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन वह नहीं पहुंची। घटना वर्धमान जिले के दलसी थाना क्षेत्र स्थित रॉय लाइन होटल पर हुई।
वर्धमान के एक लाइन होटल पर हुई वारदात
मिली जानकारी के अनुसार 'बंगाल टाइगर सर्विसेज' की बस से कोलकाता से पटना लौट रहे बिहारी यात्रियों के साथ अपराधियों ने मारपीट व लूटपाट की। बस चालक के अनुसार, वह कोलकाता से पटना के लिए शुक्रवार की रात बस लेकर रवाना हुआ था। बंगाल के बर्धमान जिले के दलसी थाना क्षेत्र में हाइवे पर एक लाइन होटल है, जिसमें खराब खाना को लेकर उसने पहले शिकायत की थी। अब वह बगल वाले होटल में बस रोकता है। शुक्रवार की रात भी उसने बस वहीं रोकी।
यात्रियों को पीटा, लूटपाट की
बस के रुकते ही लाठी-डंडे से लैस 12-15 अपराधी बस में घुस गए और यात्रियों को खींचकर पीटने लगे। उनके कुछ साथी बाहर से बस पर पथराव कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने चालक की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान कई यात्रियों ने दलसी थाना और पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर शिकायत की, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
अपराधियों ने एक-एक कर सभी यात्रियों से लूटपाट की। यात्रियों के सामान, महिलाओं से आभूषण तथा नकदी छीन लिए गए। मारपीट में आधा दर्जन यात्री घायल भी हो गए। इनमें बिहारशरीफ का रहने वाले एक यात्री की सिथति गंभीर थी, जिसे बस चालक ने रास्ते में ही उतार दिया। पटना के मीठापुर बस स्टैंड पहुंचने पर यात्रियों ने जक्कनपुर थाने में घटना की शिकायत की।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें