बिहार उपचुनाव रिजल्ट: सुशील मोदी ने कहा-सहानुभूति को मिला वोट
बिहार उपचुनाव के नतीजों पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि इस चुनाव में सहानुभूति की लहर थी इसीलिए ये नतीजे आए। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने तंज कसा है।
पटना [जेएनएन]। बिहार उपचुनाव के नतीजों पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि इस चुनाव में सहानुभूति की लहर चल रही थी और उसी का नतीजा है कि सहानुभूति के आधार पर वोट मिले हैं और नतीजे आए हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में यथा स्थिति बरकरार है। जिसकी जो सीट थी उसी के पास रह गई।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव परिणाम में किसी का कोई कमाल नहीं है। सब सहानुभूति का कमाल है। बिहार में लोगों ने परिवारों को जिता दिया है। अगर एेसा नहीं भभुआ में महागठबंधन का कमाल क्यों नहीं चला ?
वहीं, मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि इससे पहले भी उपचुनाव में हुई थी हमारी हार, आम चुनाव में हमने भारी जीत दर्ज की है।
वहीं उत्तरप्रदेश में भाजपा की हार पर शत्रुघ्न सिन्हा ने चुटकी लेते हुए कहा कि इस नतीजे से देश को क्या संदेश जाएगा? अपने ही घर में हुए चुनाव में हार गए।