Move to Jagran APP

सीनियर राष्ट्रीय कैरम में बिहार की महिला टीम बनी विजेता, आंध्र प्रदेश को 3-0 से हराया

महाराष्ट्र को हराकर फाइनल में पहुंची बिहार की महिला कैरम टीम ने आंध्र प्रदेश को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 09:10 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 09:10 AM (IST)
सीनियर राष्ट्रीय कैरम में बिहार की महिला टीम बनी विजेता, आंध्र प्रदेश को 3-0 से हराया
सीनियर राष्ट्रीय कैरम में बिहार की महिला टीम बनी विजेता, आंध्र प्रदेश को 3-0 से हराया

पटना, जेएनएन। बिहार की महिला टीम ने 48वीं सीनियर राष्ट्रीय और अंतर राज्य कैरम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। महाराष्ट्र के जलगांव में संपन्न प्रतियोगिता के फाइनल में बिहार ने आंध्र प्रदेश की टीम को 3-0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इसके पूर्व सेमीफाइनल में बिहार की टीम ने मेजबान महाराष्ट्र को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

loksabha election banner

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य कैरम संघ के महासचिव भारत भूषण ने बताया कि महिलाओं की एकल स्पर्धा में बिहार की खुशबू रानी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही खुशबू ने भारतीय कैरम टीम के संभावितों खिलाड़ियों में अपना स्थान पक्का कर लिया है। बता दें कि भारतीय कैरम टीम मलेशिया में सितंबर में होने वाली विश्व कैरम चैंपियनशिप में भाग लेगी। बिहार राज्य कैरम संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने विजेता महिला टीम को बधाई दी है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में विजेता बनी बिहार महिला टीम के सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं : खुशबू कर्ण (कप्तान), गुड़िया रानी सिंह, खुशबू रानी, संध्या सिन्हा, रिंकी कुमारी, नेहा कुमारी।

शतरंज में कार्मेल की नुपूर और कैरम में संत जोसेफ की परिणीता चैंपियन

आंबेडकर खेल विहार के तत्वावधान में चल रहे छठे महिला खेल महोत्सव के शतरंज में कार्मेल हाईस्कूल की नुपूर कुमारी ने डॉन बॉस्को की मोनिका को हराकर चैंपियन बनी। कैरम सीनियर स्पर्धा में संत जोसेफ हाईस्कूल की परिणीता कुमारी ने दीपिका कुमारी को 22-10 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। जूनियर वर्ग में आराध्या ने खुशबू को, आयुषी कुमारी ने अनु को, अनीषा ने ऐश्वर्या लक्ष्मी को, स्नेहा ने कोमल कुमारी को, प्राची कुमारी ने अलीशा राज को, संजना कुमारी ने रानी प्रवीण को, रिद्धि सिन्हा ने वर्षा रानी को, शादी कुमारी ने आराध्या सिंह को हराया।सभी विजेताओं को 23 फरवरी को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए आयोजक सचिव जेके दास ने बताया कि कराटे स्पर्धा 16 फरवरी को आयोजित होगी। कबड्डी स्पर्धा की शुरुआत 17 फरवरी से होगी। सभी खेल के विजेताओं विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण दिए जाएंगे। जिन विद्यालयों ने प्रवेश फॉर्म जमा नहीं किया वे 16 फरवरी तक जमा कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.