विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शाही स्वागत करेगा बिहार, राजभवन में आयोजित डिनर में परोसे जाएंगे बिहारी व्यंजन

By Dina Nath SahaniEdited By: Prateek Jain
Published: Tue, 17 Oct 2023 10:02 PM (GMT+05:30)

President Draupadi Murmu Bihar Visit पहली बार बिहार की यात्रा पर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के शाही स्वागत की ...और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शाही स्वागत करेगा बिहार, राजभवन में आयोजित डिनर में परोसे जाएंगे बिहारी व्यंजन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शाही स्वागत करेगा बिहार, राजभवन में आयोजित डिनर में परोसे जाएंगे बिहारी व्यंजन

HighLights

  1. भोज में विधानसभा के अध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री हैं आमंत्रित
  2. लिट्टी-चोखा, सिलाव का खाजा, मखाना व लौकी का खीर, गुलाब जामुन, रसमलाई व मूंग के हलवा का खास इंतजाम

दीनानाथ साहनी, पटना। पहली बार बिहार की यात्रा पर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के शाही स्वागत की तैयारी की गई है। राष्ट्रपति के सम्मान में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर की ओर से राजभवन में बुधवार को शाम साढ़े सात बजे भोज का आयोजन किया गया है। इसमें बिहारी व्यंजनों को खास तवज्जो दी गई है।

राजभवन की ओर से बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चन्द्रन व सभी न्यायाधीश, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, महाधिवक्ता पीके शाही व राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, पटना एम्स के निदेशक और आइजीआइएमएस के निदेशक समेत अन्य गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

नवरात्र को ध्यान में रखकर तैयार किया गया मेन्यू

राजभवन सचिवालय के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सम्मान में आयोजित भोज का मेन्यू नवरात्र को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। खासतौर से बिहार से जुड़े व्यंजनों को प्राथमिकता दी गई है। इसमें लिट्टी-चोखा, सिलाव का खाजा, मखाना व लौकी की खीर, गुलाब जामुन, रसमलाई, मूंग का हलवा शामिल किया गया है।

पालक-पनीर, पनीर मसाला, पनीर टिक्का, पनीर कबाब, कश्मीरी पुलाव, जीरा राइस, वेज पुलाव, बटर नान, तवे की रोटी, पालक का साग, मक्के की रोटी और दाल के कई आइटम भी भोज में आए मेहमानों को परोसे जाएंगे। मूंगफली की चटनी खासतौर पर बनाई जाएगी।

राज्यपाल के प्रधान सचिव राबर्ट एल चोंग्थू ने राजभवन में तैयारियों को लेकर की बैठक राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के स्वागत कार्यक्रम को लेकर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंगलवार को राजभवन सचिवालय के अफसरों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की।

राजभवन सचिवालय प्रशासन द्वारा राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव राबर्ट एल. चोंग्थू ने राजभवन के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रपति के आगमन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्धता के साथ पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास का भी निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें -  मुझको 'ठाकुर' जी माफ करना... लालू पर नरम हुए बाहुबली नेता आनंद मोहन; पहले मनोज झा पर जमकर बोला था हमला

यह भी पढ़ें - Bihar News: द्रौपदी मुर्मु कल किसानों को समर्पित करेंगीं चौथा कृषि रोडमैप, तीन दिन बिहार में रहेंगी राष्ट्रपति