विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: पछुआ प्रवाह के साथ मौसम हुआ शुष्क, शाम होते ही तेजी से गिर रहा तापमान

By Jitendra KumarEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Sat, 28 Oct 2023 07:40 AM (IST)

बिहार में दिवाली आने से पहले ठंड ने दस्तक दे दी है। शाम होते ही तापमान में तेजी से गिरावट ...और पढ़ें

बिहार में आज मौसम का हाल (जागरण)
बिहार में आज मौसम का हाल (जागरण)

HighLights

  1. बिहार में शाम के बाद तेजी से गिर रहा तापमान।
  2. वातावरण में नमी बढ़ जा रही है, जिससे सिहरन महसूस हो रहा है।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में पछुआ का प्रवाह में शुरू हो गया है। इसके साथ ही राज्य का मौसम शुष्क हो गया है। इस तरह की स्थिति आगे भी बने रहने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, आजकल सुबह एवं शाम के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है।

सूर्यास्त होते ही तेजी से गिर रहा तापमान

शाम को सूर्यास्त होते ही तापमान काफी तेजी से गिर रहा है और वातावरण में नमी बढ़ जा रही है, जिससे सिहरन महसूस हो रहा है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि शुक्रवार मोतिहारी राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वहां पर 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान में रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, बांका में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं प्रदेश का न्यूनतम औसत तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तापमान में गिरावट का क्रम आगे भी जारी रहेगा।

पटना में शुक्रवार का तापमान

राजधानी पटना का मौसम भी आजकल काफी तेजी से बदल रहा है। शाम को पांच बजे के बाद तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है, जो देर रात तक जारी रहता है। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 32.4 तो न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें:

Bihar Teacher Recruitment: बिहार में दूसरे राज्यों के कितने अभ्यर्थी बन गए शिक्षक? सामने आ गई संख्या

यह तेजस्वी और नीतीश की कृपा...यूपी बीजेपी प्रवक्ता की बेटी का शिक्षक भर्ती में हुआ चयन, RJD ने किया कटाक्ष