विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather: राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, जाते-जाते बिहार के 13 जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा  

Published: Sat, 19 Sep 2026 08:12 AM (IST)

Bihar Weather News: पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी 19 सितंबर से शुरू होगी, जिससे बिहार में भारी वर्षा में कमी आएगी।

बारिश का अलर्ट। फोटो पीटीआई

बारिश का अलर्ट। फोटो पीटीआई

HighLights

  1. 19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी।

  2. बिहार के 13 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी।

  3. पटना सहित कई इलाकों में छिटपुट वर्षा, उमस बरकरार।

जागरण संवाददाता, पटना। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थिति अनुकूल बन रही है। 19 सितंबर से मानसून की वापसी का सिलसिला आरंभ होगा। ऐसे में मानसून के कमजोर पड़ने से प्रदेश में भारी वर्षा में कमी के आसार है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Bihar Weather Forcast के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित प्रदेश के ज्यादातार भागों में बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट वर्षा के आसार है।

बिहार के 13 जिलों रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा एवं सहरसा में मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जबकि कटिहार और किशनगंज में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

इन स्थानों पर हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है। अगले चार से पांच दिनाें के दौरान वर्षा में विशेष वृद्धि के आसार नहीं है।

कई स्थानों पर बादलों की लुकाछिपी और छिटपुट वर्षा के कारण उमस का प्रभाव बना रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

किशनगंज में सबसे ज्यादा बारिश 

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज के पोठिया में 134.8 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादल छाए और बूंदाबांदी के कारण उमस का प्रभाव बना रहा।

पटना सहित 13 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस एवं 35.6 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास के डेहरी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार को पूर्णिया, मधेपुरा एवं जहानाबाद में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा

किशनगंज के तैयबपुर में 93.6 मिमी, ठाकुरगंज में 73.6 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 46.4 मिमी, पूर्वी चंपारण के अदापुर में 34.2 मिमी, किशनगंज के गलगलिया में 30.4 मिमी, अररिया के सिकटी में 30.4 मिमी, मधुबनी के बिस्फी में 29.4 मिमी, रोहतास में 28.6 मिमी।

रोहतास में 28.6 मिमी, भभुआ के मोहनिया में 26.2 मिमी, किशनगंज के दिघलबैंक में 20.4 मिमी, बेतिया में 14.8 मिमी, सुपौल के राघोपुर में 14.2 मिमी, पश्चिम चंपारण के योगीपट्टी में 12.4 मिमी, सीतामढ़ी के बथनाहा में 12.4 मिमी।

पूर्णिया के जलालगढ़ में 12 मिमी, पूर्वी चंपारण के तेतरिया में 11.2 मिमी, मधुबनी के माधेपुर में 10.6 मिमी, किशनगंज के टेढागाछ में 10.2 मिमी एवं मधुबनी के लखनपुर में 10.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 35.0 26.8
गया 34.4 24.8
भागलपुर 33.5 26.0
मुजफ्फरपुर 32.4 26.1

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)