Move to Jagran APP

बिहार में 10 डिग्री तक गिरा तापमान, तेजी से बढ़ने लगी है ठंड; पटना के मौसम में भी आया बदलाव

Bihar Weather Update पटना सहित बिहार के 19 जिलों का लुढ़का पारा। 10 डिग्री के करीब तक पहुंचा न्‍यूनतम तापमान। पछुआ हवा की गति बढ़ने के साथ तेजी से बढ़ेगी ठंड। पटना मौसम केंद्र ने जारी कर दिया है पूर्वानुमान

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Tue, 15 Nov 2022 08:29 AM (IST)Updated: Tue, 15 Nov 2022 08:29 AM (IST)
बिहार में 10 डिग्री तक गिरा तापमान, तेजी से बढ़ने लगी है ठंड; पटना के मौसम में भी आया बदलाव
बिहार में बढ़ने लगा ठंड का असर। प्रतीकात्मक तस्वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Update: पटना समेत पूरे बिहार में उत्तर पछुआ हवा के कारण ठंड में वृद्धि होने लगी है। इसके प्रभाव से राज्यभर के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। मौसम विज्ञानी की मानें तो पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा।

loksabha election banner

19 जिलों के तापमान में आई गिरावट 

इस दौरान प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट जारी रहेगी। धीरे-धीरे प्रदेश में ठंड अपना पैर पसारने में लगा है। सोमवार को राजधानी समेत प्रदेश के 19 जिलों के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। राजधानी के अधिकतम तापमान तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे आने के साथ 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बांका में 10 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

बिहार के बांका जिले का न्यूनतम तापमान में सामान्य से 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 10.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक डिग्री व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट के साथ औसत न्यूनतम तापमान 13-15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों के तापमान में इतनी गिरावट 

  • शहर का नाम - गिरावट - तापमान
  • पटना 0.2 14.2
  • गया 0.9 10.7
  • नवादा 1.2 12.4
  • औरंगाबाद 1.5 12.4
  • सारण 0.1 17.4
  • भागलपुर 0.8 14.9
  • सहरसा 1.9 12.5
  • कटिहार 0.3 14.5
  • पूर्णिया 3.9 13.4
  • फारबिसगंज 0.2 18.0
  • सुपौल 0.6 16.0
  • बेगूसराय 2.5 11.7
  • खगड़िया 1.9 12.8
  • सीवान 1 14.0
  • बांका 1.4 10.5
  • न्यूनतम तापमान सेल्सियस में गिरावट के साथ

इन जिलों में सुबह के वक्‍त दिखेगा कोहरा 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया जिले के एक या दो स्थानों पर सुबह के समय कुहासा छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी की मानें तो पछुआ की गति बढ़ने के कारण पारे में भी क्रमिक गिरावट जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.