Move to Jagran APP

Bihar Weather Update: पछुआ हवा से सर्दी बरकरार, पटना समेत 10 जिलों का गिरा तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Update प्रदेश में पछुआ हवा चलने के कारण कनकनी बनी हुई है। सुबह धूप से ठंड बरकरार है। वहीं शाम होते पछुआ हवा के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। अगले पांच दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

By Pintu KumarEdited By: Roma RaginiPublished: Thu, 09 Feb 2023 07:57 AM (IST)Updated: Thu, 09 Feb 2023 07:57 AM (IST)
Bihar Weather Update: पछुआ हवा से सर्दी बरकरार, पटना समेत 10 जिलों का गिरा तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
Bihar Weather Update बिहार में पछुआ हवा के कारण सता रही ठंड

पटना, जागरण संवाददाता। राजधानी समेत प्रदेश में तेजी से पछुआ हवा बहने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी भागों में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। अगले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को पटना समेत प्रदेश के 10 जिलों के अधिकतम तापमान में कमी आई है। राजधानी समेत प्रदेश के 20 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम में सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

भागलपुर के बांका में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यहां बुधवार को 11.1 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। मौसम विज्ञानी संजय कुमार की मानें तो प्रदेश में पछुआ हवा के प्रवाह बने होने के साथ आने वाले दिनों में तापमान में क्रमिक वृद्धि होने से ठंड का प्रभाव कम होगा। प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान पटना 14.2, गया 12.5, भागलपुर 15.0, मुजफ्फरपुर 15.3, नवादा 13.5, बांका 11.1, सबौर 12.0, कटिहार 14.2, पूर्णिया 13.2 का तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुजफ्फरपुर और बेतिया जिले में बुधवार को पारा में बढ़ोतरी हुई। सुबह भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी बढ़ा रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर धूप खिली रहने के बावजूद कनकनी बनी रही। पछुआ हवा 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की वेग से चलती रही। शाम ढलते ही सर्दी पांव पसार लिया। ठंड से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव जलाया।

बुधवार की दोपहर धूप से लोगों को काफी राहत मिली है। धूप निकलने के बाद बाजारों में भीड़ देखा गया। वहीं, खुले मैदान में धूप का आनंद लेते लोग नजर आए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. धीरु कुमार तिवारी ने बताया कि मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। मौसम शुष्क बना रहेगा। पछुआ हवा चलते रहने से कनकनी बनी रहेगी। ठंड का एहसास होता रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.