Move to Jagran APP

बिहार के बक्‍सर में जैसलमेर जैसी गर्मी, 15 जिलों में बारिश का अलर्ट; सुरक्ष‍ित स्‍थान पर रहने की सलाह

Bihar Weather Forecast 60 किमी की रफ्तार से चली आंधी के बाद आई बारिश अगले 24 घंटों में 14 जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश का पूर्वानुमान पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया अलर्ट नमी युक्त हवा तापमान में वृद्धि व ट्रफ-रेखा गुजरने से बदला मौसम

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 06:29 AM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 06:29 AM (IST)
बिहार के बक्‍सर में जैसलमेर जैसी गर्मी, 15 जिलों में बारिश का अलर्ट; सुरक्ष‍ित स्‍थान पर रहने की सलाह
Bihar Mausam News: बिहार में मानसून से पहले बारिश। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: पटना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली पहले धूल भरी आंधी चली और फिर कुछ देर बाद हल्की बारिश हुई। इससे दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में प्रचंड गर्मी से राहत मिली। शाम में बादल छाए रहने से हवा में ठंडक रही। मौसम विज्ञानी आशीष कुमार की मानें तो वातावरण में नमी युक्त हवा का प्रवाह, तापमान में वृद्धि व मध्य बिहार से ट्रफ-रेखा गुजरने के कारण आंधी-बारिश हुई है। राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां अब सक्रिय हो गई हैं। बीते कई दिनों से वायुमंडल के निचले स्तर पर पुरवा के प्रवाह से नमी की मात्रा में वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में मानसून का प्रवेश हो गया है।  

loksabha election banner

मौसम विज्ञानी की मानें तो पूर्व पश्चिम ट्रफ-रेख उत्तर पश्चिम उत्तरप्रदेश से उप हिमालयी पश्चिम बंगाल तक मध्य बिहार से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों के एक दो स्थानों पर बिजली के साथ मेघ गर्जन व हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। शनिवार से रविवार तक प्रदेश के सभी जिलों के एक या दो स्थानों पर बिजली चमकने के साथ मेघ गर्जन व हल्की बारिश के आसार हैं। इन सभी मौसमी प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की चेतावनी दी है। 

अगले 48 घंटों में तापमान में होगी क्रमिक गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश के तापमान में अगले 48 घंटों के बाद तापमान में क्रमिक गिरावट का पूर्वानुमान है। पिछले 24 घंटों के दौरान बांका के चंदन में 6.0 मिमी एवं बक्सर जिले के ब्रह्मपुर में 4.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री की गिरावट के साथ 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, गया का तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के बक्सर, वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, वैशाली, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जमुई, सहरसा, भागलपुर को छोड़ शेष भागों के तापमान में क्रमिक गिरावट दर्ज की गई। 

जैसलमेर के आसपास रहा बक्सर का पारा  

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को 45.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं देश में सबसे अधिक गर्म शहर रहे जैसलमेर का अधिकतम तापमान गुरुवार को सामान्य से तीन डिग्री बढऩे के साथ 46.0 डिग्री रिकार्ड किया गया।  

प्रमुख शहरों का अध‍िकतम तापमान 

  • वाल्मीकि नगर       37.6
  • पश्चिमी चंपारण      40.2
  • पूर्वी चंपारण         38.5
  • वैशाली              40.4
  • बक्सर            45.8
  • नालंदा             41.5
  • नवादा             43.8
  • वैशाली            40.4
  • बेगूसराय           37.6
  • शेखपुरा           43.6
  • जमुई              42.6
  • भागलपुर          39.7 
  • सहरसा           34.7
  • औरंगाबाद        44.3
  • गया               43.0
  • पटना              40.4
  • सिवान            29.0
  • दरभंगा           34.9
  • बांका            39.9
  • पूर्णिया           33.8
  • कटिहार          35.3
  • (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.