Move to Jagran APP

Bihar Weather Update: बिहार के 10 जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, पांच मई से बदलेगा मौसम

Bihar Weather/ Mausam Update बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्‍य के 10 जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बताया है कि पांच मई के बाद मौसम फिर करवट लेगा।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Wed, 04 May 2022 06:23 AM (IST)Updated: Wed, 04 May 2022 03:23 PM (IST)
Bihar Weather Update: बिहार के 10 जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, पांच मई से बदलेगा मौसम
Bihar Mausam/Weather News: बिहार में आज भी होगी बारिश। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Update: बिहार में गरज के साथ हल्की बारिश होने के गुरुवार तक आसार बने हैं। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 10 जिले पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा और शेखपुरा के अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ मेघ गर्जन व हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के तापमान में अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। तीन दिनों बाद प्रदेश के तापमान में वृद्धि होगी। 

loksabha election banner

पांच मई के बाद होगा मौसम में बदलाव 

मौसम विज्ञानी की मानें तो पूरे प्रदेश में पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह पांच मई तक बना रहेगा। प्रदेश में एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों में सतह से 1.5 किमी ऊपर बना है। इसके साथ-साथ एक ट्रफ लाइन पंजाब से बांग्लादेश तक दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तरप्रदेश, दक्षिण बिहार होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। इन सभी प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। 

मंगलवार को कहां कितनी हुई बारिश 

  • स्थान- बारिश (मिमी में)
  • सुपौल के बसुआ- 85.2 
  • समस्तीपुर के हसनपुर-56.2
  • भागलपुर के सबौर- 47 
  • बेगूसराय के कोदावानपुर-46.4
  • खगडिय़ा -42.4 
  • सहरसा-41.8 
  • कटिहार के बरारी-40.2
  • मधेपुरा के मुरलीगंज-39.4

पुरवा हवा के कारण तापमान में आई गिरावट

पटना समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में पुरवा हवा के प्रभाव के कारण अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। 38.6 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद प्रदेश का गर्म स्थान रहा। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गया का तापमान में सामान्य से दो डिग्री नीचे 37.3 डिग्री, मुजफ्फरपुर के तापमान में सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के साथ 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के कई शहरों के अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। 

  • 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा का होगा प्रवाह 
  • 38.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा औरंगाबाद 
  • 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पटना का तापमान 
  • 85.2 मिमी सर्वाधिक बारिश सुपौल के बसुआ में रिकार्ड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.