विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बिहार में गुलाबी ठंड की दस्तक, 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:32 AM (IST)

मानसून की विदाई के बाद बिहार में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है, जहां सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है।

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. मानसून की विदाई के बाद बिहार में मौसम में उतार-चढ़ाव।

  2. सुबह-शाम हल्की ठंड, दिन में धूप से गर्मी का अहसास।

  3. पांच जिलों में बारिश की संभावना, तापमान में नहीं बदलाव।

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर भागों में बादलों की आवाजाही और तेज धूप के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। पछुआ के कारण सुबह और रात्रि में हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। दिन में धूप के कारण हल्की गर्मी का अहसास लोगों को होगा। 

जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया एवं भागलपुर में छिटपुट वर्षा के आसार है। 17-18 अक्टूबर को उत्तर भागों के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। बीते 24 घंटे के दौरान अधवारा में 37.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 

14 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि

गुरुवार को पटना सहित सभी जिलों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा। दिन में धूप और बादलों की आवाजाही के साथ मौसम का तेवर बदलता रहा। पटना सहित 14 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 

पटना का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस एवं 36.2 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर को पूरे देश से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है। 

बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी मध्य तथा उससे सटे उत्तर पश्चिमी हिस्सों में पुरवा हवा का प्रभाव बना हुआ है। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 33.9 25.5
गया 32.0 22.8
भागलपुर 33.5 24.2
मुजफ्फरपुर 31.8 24.1