Move to Jagran APP

Bihar Weather: बिहार में दो दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट, वज्रपात से बचने के लिए घरों में रहने की सलाह

Bihar Weather News बिहार में मानसून के आगमन से पहले ही आंधी बारिश और वज्रपात का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके चलते लोगों की जान भी जा रही है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को अलर्ट किया है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 06:12 AM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 03:02 PM (IST)
Bihar Weather: बिहार में दो दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट, वज्रपात से बचने के लिए घरों में रहने की सलाह
Bihar Mausam News: बिहार में प्री मानसून बारिश से बदला मौसम। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Update: बिहार में दो दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंधी की गति 30 से 40 किलोमीटर रहने की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में राजस्थान से असम तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। उसी के कारण प्रदेश के उत्तरी भाग में तेज बारिश के आसार है। खासकर सीमावर्ती जिलों में ज्यादा बारिश होगी। आपको बता दें कि बिहार में फिलहाल हो रही बारिश प्री मानसून की है। मानसून के अभी बिहार पहुंचने के लिए दो से तीन हफ्तों का इंतजार करना पड़ सकता है। 

prime article banner

अध‍िकतम तापमान में आई गिरावट  

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में प्री मानसून का दौर है। ऐसे में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। शनिवार को राजधानी का मौसम सामान्य रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान 36 तो न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान औरंगाबाद रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। औरंगाबाद, बक्‍सर जैसे कुछ जिलों को छोड़ दें तो अध‍िकतम तापमान में काफी गिरावट आई है। 

मध्य जून के बाद प्रदेश में मानसून की बारिश के आसार 

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मध्य जून के बाद प्रदेश में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। इस वर्ष प्रदेश में मानसून के दौरान अच्छी बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश में मानसून बंगाल की खाड़ी के रास्ते प्रवेश करेगा। मानसून की बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है। 

  • आंधी की गति 30 से 40 किलोमीटर रहने की संभावना 
  • प्रदेश के उत्तरी भाग में तेज बारिश के आसार
  • सीमावर्ती जिलों में सबसे ज्यादा हो सकती है बारिश
  • वर्तमान में प्री मानसून के कारण मौसम में उतार-चढ़ावा जारी

क्या है येलो अलर्ट का मतलब 

येलो अलर्ट का मतलब चेतावनी देना है। मौसम में हो रहे बदलाव के प्रति लोग सावधान रहें। अगले दो दिनों तक आंधी के साथ बारिश होने के आसार काफी बढ़ गए हैं। आंधी एवं वज्रपात के दौरान लोगों को पक्के मकानों में शरण लेना चाहिए। वज्रपात के दौरान ऊंचे पेड़ों एवं बिजली के खंभों से दूर रहें। तेज बारिश के दौरान खुले में रहने से परेशानी हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.