विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में गुलाबी ठंड की दस्तक: दिन में खिलती धूप, रात और सुबह गिर रहा पारा

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:10 PM (IST)

कल का मौसम: मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बिहार में अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. अगले सात दिनों तक बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं।

  2. राज्य भर में मौसम शुष्क, दिन में धूप खिली रहेगी।

  3. रात और सुबह के समय तापमान में मामूली गिरावट दर्ज।

डिजिटल डेस्क, पटना। मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार बिहार में फिलहाल मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है।

मौसम विभाग ने आगामी सात दिनों के लिए राज्य भर में किसी भी प्रकार की बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है।

बीते 24 घंटों का हाल

मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में सबसे अधिक तापमान कैमूर (भभुआ) में 36.0°C दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान किशनगंज में 19.5°C दर्ज किया गया।

वहीं, राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 33.0°C और न्यूनतम तापमान 24.0°C दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई है।

कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कल मंगलवार और आगामी दिनों तक उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

अगले 5 दिनों के दौरान राज्य भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

IMD पटना के अनुसार फिलहाल प्रदेश में किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। दिन में हल्की धूप और रात/सुबह के समय तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार में ठंड की दस्तक: अधिकतम तापमान में गिरावट, अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?