विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: कई दिनों बाद खुशनुमा हुआ मौसम, प्रदेश के इन इलाकों में बिजली गिरने के साथ आंधी-बारिश की चेतावनी

By prabhat ranjan Edited By: Rajesh Kumar
Published: Mon, 14 Jul 2025 07:56 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 14 Jul 2025 08:16 AM (GMT+05:30)

पटना और आसपास के इलाकों में दिनभर की गर्मी के बाद मौसम में बदलाव आया। तेज हवाओं और बूंदाबांदी से ...और पढ़ें

पटना और आसपास के इलाकों में दिनभर की गर्मी के बाद मौसम में बदलाव आया। फाइल फोटो
पटना और आसपास के इलाकों में दिनभर की गर्मी के बाद मौसम में बदलाव आया। फाइल फोटो

HighLights

  1. पटना में उमस भरी गर्मी से मिली राहत |
  2. मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया |
  3. बंगाल की खाड़ी में बन रहा है दबाव |

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी व आसपास के इलाकों में दिनभर तेज धूप के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज हवाओं के साथ गरज और बूंदाबांदी होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

रविवार को बांका, मधेपुरा, लखीसराय, बिहारशरीफ, छपरा, जहानाबाद, हाजीपुर, बेगूसराय, मुंगेर व सुपौल के अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट बारिश से मौसम सामान्य रहा।

इन इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पटना व आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। जबकि, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी समेत राज्य के अन्य हिस्सों में आंधी के साथ गरज, बिजली गिरने की चेतावनी है। 48 घंटे बाद अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी के आसपास हवा के चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने से मंगलवार से मौसम में बदलाव की संभावना है। मंगलवार को पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी है।

पछले 24 घंटो में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी भाग रोहतास, गया, नवादा, भभुआ, बांका, जमुई के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 36.6 मिमी बारिश रोहतास के तिलौथू में दर्ज की गई। जबकि पटना जिले के बख्तियारपुर में 2.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक अधिकतम तापमान मोतिहारी में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जगहों पर दर्ज की गई बारिश

गया के बेलागंज में 23.2 मिमी, नवादा के मेसकौर में 19.6 मिमी, गया के डोभी में 13.2 मिमी, भभुआ के चांद में 12.4 मिमी, रोहतास के सासाराम में 9.6 मिमी, नवादा में 9.6 मिमी, बांका के कटोरिया में 7.2 मिमी, भभुआ में 7.2 मिमी, जमुई के बरहट में 7 मिमी, हिसुआ में 6.6 मिमी नवादा, भभुआ के भगवानपुर में 6.4 मिमी, कटिहार के कदवा में 6.4 मिमी, पूर्णिया में 6.3 मिमी, नवादा के रजौली में 5.2 मिमी, नवादा के गोविंदपुर में 4.8 मिमी, भभुआ के रामपुर में 4.2 मिमी, गया के खिंजरसराय में 3.6 मिमी, गया में 3 मिमी, जमुई के सोनो में 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 38.3 29.4
गया 36.6 26.2
भागलपुर 37.2 28.5
मुजफ्फरपुर 37.6 30.0

यह भी पढें: बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।