विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Update: बिहार के पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, राजधानी में बूंदाबांदी के आसार

Published: Sat, 16 Aug 2025 10:41 PM (IST)

पटना में अगले 24 घंटों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग ने ...और पढ़ें

बिहार के पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी
बिहार के पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

HighLights

  1. पटना में अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी |
  2. पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी |
  3. तीन दिनों में तापमान में वृद्धि के आसार |

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ पुरवा के कारण उमस का प्रभाव का बना रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित आसपास इलाकों के कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी व मेघ गर्जन की संभावना है।

मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज जिले के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ भारी वर्षा की चेतावनी है। तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि के आसार हैं।

इन जगहों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मानसून का प्रभाव कमजोर पड़े होने के कारण प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में वर्षा में कमी आई है।

रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने एवं हवा में नमी के कारण उमस की स्थिति बनी रही। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।

रोहतास में 20.8 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 36.0 डिग्री सेल्सियस के साथ दरभंगा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

रविवार को बक्सर, मधुबनी, फारबिसगंज को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

स्थान वर्षा (मिमी में)
शिवहर 6.8
औरंगाबाद 6.2
गयाजी 6.0
पूर्वी चंपारण 4.0
मुंगेर 3.2
लखीसराय 2.2
कटिहार 1.2
किशनगंज 1.0
शेखपुरा 0.4

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 35.1 28.7
गयाजी 34.7 25.6
भागलपुर 34.9 27.8
मुजफ्फरपुर 34.0 28.5

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)