बिहार में फिर मंडरा रहे आंधी-पानी के बादल, कल कई शहरों में तेज आंधी का अलर्ट
कल का मौसम: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है, जहां किशनगंज में अति भारी वर्षा दर्ज की गई है।
-1791455196709_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
किशनगंज में 183.0 मिमी अति भारी वर्षा दर्ज की गई।
अररिया और किशनगंज में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट जारी।
कई जिलों में 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं संभव।
डिजिटल डेस्क, पटना। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के किशनगंज जिले के तैयबपुर (183.0 मिमी) में अति भारी वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा सहरसा, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, भोजपुर और पूर्णिया जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है।
अररिया और किशनगंज में आज अलर्ट
मौसम विभाग ने अररिया और किशनगंज जिलों में मेघगर्जन एवं वज्रपात के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
इन जिलों में तेज हवा और वज्रपात की संभावना: राज्य के उत्तर-मध्य, दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व भागों के साथ-साथ कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल जिलों में 40-50 किमी/घंटा की गति से तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है।
कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार कल राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य एवं दक्षिणी-पश्चिम भाग के जिलों में मेघ गर्जन / वज्रपात के साथ तेज हवा (हवा की गति 40-50 कि.मी. प्रति घंटे तक) होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.3°C भभुआ (कैमूर) में दर्ज किया गया। वहीं, पटना में अधिकतम तापमान 32.2°C रहा। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.1°C अरवल में दर्ज किया गया। भोजपुर जिले में सबसे तेज 56 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा दर्ज की गई।
