विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: बिहार में ठंड और कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, आज कैसा रहेगा मौसम?

Published: Wed, 12 Nov 2025 07:25 AM (IST)

बिहार में ठंड और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ...और पढ़ें

बिहार में आज का मौसम। फाइल फोटो

बिहार में आज का मौसम। फाइल फोटो

HighLights

  1. बिहार में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी

  2. दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित

  3. मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी

जागरण संवाददाता, पटना। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश में धीरे-धीरे देखने को मिल रहा है। शुष्क पछुआ हवा के कारण प्रदेश का मौसम शुष्क बने होने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। सुबह-शाम हल्की ठंड व धुंध का प्रभाव बना रहेगा।

उत्तरी भागों के तराई वाले इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तीन से चार दिनों के दौरान कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है।

मंगलवार को पटना, मोतिहारी, बक्सर को छोड़ कर शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 31.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ।

प्रदेश का अधिकतम तापमान 25.5 - 31.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राजधानी व आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप निकलने के बावजूद सिहरन की स्थिति बनी रही। पूर्णिया में आठ सौ मीटर दृश्यता दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
पटना 28.0 16.1
गया 27.4 12.6
भागलपुर 26.6 15.3
मुजफ्फरपुर 26.2 16.4