Move to Jagran APP

Bihar Weather Update: सूर्य की तपिश से बढ़ा पटना सहित कई शहरों का पारा, 19 जिलों में छाया रहेगा कोहरा

Bihar Weather Update प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। पछुआ हवा का प्रवाह कम होने और धूप निकलने के साथ तापमान में वृद्धि होने लगी है। वहीं सुबह में हल्का कुहासा छाने की संभावना है।

By Jagran NewsEdited By: Roma RaginiPublished: Wed, 25 Jan 2023 08:15 AM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2023 08:15 AM (IST)
Bihar Weather Update: सूर्य की तपिश से बढ़ा पटना सहित कई शहरों का पारा, 19 जिलों में छाया रहेगा कोहरा
बिहार का मौसम बिहार में ठड हुई कम

जागरण संवाददाता, पटना। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। राजधानी में सूर्य की तपिश से तापमान पांच डिग्री बढ़ गया। वहीं मुजफ्फरपुर में मंगलवार सुबह देर तक कोहरा रहा, धूप निकली तो लोगों को राहत मिली।

loksabha election banner

पटना के मौसम की बात करें तो मंगलवार को राजधानी का तापमान पांच डिग्री बढ़कर 27.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच और न्यूनतम में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। पटना के आसपास व पूर्णिया में हल्का कोहरा छाया रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान उत्तरी भागों के 19 जिले और दक्षिण पूर्व भागों के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के कुछ स्थानों पर कोहरा छाया रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में आंशिक वृद्धि के आसार हैं। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान किशनगंज में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुजफ्फरपुर में मंगलवार सुबह में देर तक कुहासे का असर रहा। धूप निकलने के बाद राहत मिली। जगह-जगह लोग धूप सेंकते नजर आए। ठंड का प्रभाव काफी कम दिखा। इस बीच अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

इन जिलों का बढ़ा तापमान

पछुआ हवा का प्रवाह कम होने और धूप निकलने के साथ तापमान में वृद्धि होने लगी है। प्रदेश के गया, नवादा, शेखपुरा, जमुई, बांका, सबौर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, सिवान, पूर्वी चंपारण, वाल्मीकि नगर, रोहतास के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

किशनगंज प्रदेश का ठंडा स्थान

राज्य के प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो पटना 12.6, गया 11.0, औरंगाबाद 12.5, भागलपुर 12.3, मुजफ्फरपुर14.1, नवादा14.4, शेखपुरा11.5, जमुई 12.0, बांका 11.0, सबौर10.0, कटिहार 13.2, पूर्णिया 12.6, अररिया12.3, खगड़िया12.4, समस्तीपुर10.6, सिवान12.4, पूर्वी चंपारण 11.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

वरीय मौसम विज्ञानी डा.ए सतार ने बताया कि पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। इस अवधि में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह में हल्का कुहासा छा सकता है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 24 से 27 और न्यूनतम 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पछिया हवा 3 से 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.