विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: बिहार का मौसम रहेगा साफ, पटना समेत 20 जिलों में बढ़ेगा तापमान; सुबह-शाम ठंड का प्रभाव

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:21 AM (IST)

बिहार से मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क हो गया है, जिससे तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. बिहार से मानसून की विदाई, मौसम शुष्क।

  2. पटना सहित 20 जिलों में तापमान में वृद्धि।

  3. 16-18 अक्टूबर को हल्की बूंदाबांदी संभव।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार से मानसून की विदाई होने के साथ मौसम का मिजाज बदला है। राज्य के ज्यादातर भागों में मौसम शुष्क होने के साथ तापमान अपने सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

मंगलवार को पटना सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस एवं 36.3 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सुबह और रात्रि में हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

दिन में धूप के प्रभाव से लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होगा। मंगलवार को बादलों की आवाजाही के साथ धूप के प्रभाव से दिन में हल्की गर्मी का असर बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी से पूर्वी उत्तरप्रदेश एवं दक्षिण पश्चिम बिहार में बना ट्रफ का प्रभाव कमजोर होने के कारण मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है।

16-18 अक्टूबर के बीच पटना सहित उत्तर और दक्षिण भागों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 32.8 25.0
गया 32.0 22.8
भागलपुर 32.6 24.4
मुजफ्फरपुर 32.7 24.1

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)