विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: चक्रवाती तूफान 'अर्णब' से बदला बिहार का मौसम, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:44 AM (IST)

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से बिहार का मौसम बदल गया है। पटना सहित सात जिलों ...और पढ़ें

बिहार का मौसम(एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बिहार का मौसम(एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अर्णब का प्रभाव।

  2. पटना सहित सात जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट।

  3. अगले तीन दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट।

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मौसम का मिजाज बुधवार को बदल गया। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अर्णब का प्रभाव पटना सहित आसपास इलाकों में शाम को नजर आया। बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा भी हुई। 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 31 अक्टूबर तक पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में आंधी-पानी की स्थिति बनी रहेगी। जबकि एक से तीन नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। 

कई जिलों में बारिश की संभावना

अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के दक्षिण पश्चिम भागों के कई जिलों में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ छिटपुट और हल्की वर्षा की संभावना है। जबकि, भभुआ, गया, नवादा एवं रोहतास में भारी वर्षा एवं गोपालगंज, सिवान और पश्चिमी चंपारण में अत्यधिक भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

बुधवार को मौसम में बदलाव आने के साथ पटना सहित ज्यादातर जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस एवं 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ दरभंगा का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

एक नवंबर से चक्रवात का प्रभाव कमजोर होने के बाद कुछ जिलों में छिटपुट वर्षा की संभावना है। तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान है।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 32.9 23.8
गया 27.4 21.2
भागलपुर 31.3 22.6
मुजफ्फरपुर 31.8 20.6