विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: गर्मी-सर्दी की आंख मिचौली करेगी बीमार, 3 दिन बाद फिर मौसम बदलने के आसार

Published: Fri, 22 Nov 2024 07:45 AM (IST)

प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के समय घना कोहरा नजर आता है तो ...और पढ़ें

बिहार में 3 दिन बाद मौसम बदलने के आसार
बिहार में 3 दिन बाद मौसम बदलने के आसार

HighLights

  1. बिहार में ठंड की दस्तक के लिए करना होगा और इंतजार
  2. राजधानी सहित सभी जिलों में 3 दिन बाद ठंड बढ़ने के आसार

जागरण संवाददाता, पटना। नवंबर महीने के खत्म होने में 10 दिन से भी कम का समय बचा है, बावजूद इसके ठंड की आंख-मिचौली लगातार जारी है। प्रदेश के कई जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। सुबह के समय उत्तरी व पूर्वी भागों में मध्यम दर्जे के कोहरे का प्रभाव रहेगा। वहीं राजधानी पटना सहित अन्य जिलों में हल्के दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने के साथ आसमान साफ रहेगा।

प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

  • पटना- पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।
  • भागलपुर- भागलपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।
  • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।
  • बक्सर- बक्सर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

पछुआ से लुढ़का राजधानी समेत 26 जिलों का तापमान

पछुआ के प्रवाह से पटना समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। तीन दिनों के दौरान उत्तरी एवं पूर्वी भागों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। पटना सहित अन्य जिलों में सुबह के समय धुंध व कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। गुरुवार को पटना सहित 26 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 13.0 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

दो दिन बाद होगी ठंड की दस्तक

पटना सहित आसपास के इलाकों में सुबह के समय धुंध का प्रभाव बना रहेगा, तराई वाले इलाकों में मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने के कारण मौसम सामान्य बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दो दिनों के बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने के आसार हैं। इनके कारण प्रदेश में ठंडी हवा के प्रवाह से तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है।

ये भी पढ़ें

Gaya Railway Station: गया स्टेशन के पुनर्विकास के कारण 17 ट्रेनें रद, कई का मार्ग बदला; देखें पूरी लिस्ट

खटाखट नौकरी... युवाओं की निकली लॉटरी! बिहार में जल्द निकलेगी 3326 पदों पर भर्ती, शुरू हुई प्रक्रिया