Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar Weather Today: बिहार के इन तीन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 07:00 AM (IST)

    प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से पटना समेत 14 जिलों में भारी बारिश हुई जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और पश्चिमी चंपारण गोपालगंज सिवान में भारी वर्षा की संभावना जताई है। 20 जुलाई से प्रदेश में वर्षा का सिस्टम सक्रिय होने के आसार हैं।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मानसून की रफ्तार में तेजी आने के साथ पटना सहित प्रदेश के 14 जिलों में झमाझम वर्षा हुई। दिन पर धूप और आंशिक बादल छाए रहने के साथ उमस का प्रभाव बना रहा है।

    दोपहर बाद बादलों का बसेरा बनने के साथ शाम में तेज हवा के साथ झमाझम वर्षा ने लोगों को उमस से राहत दी है। घने बादल के कारण शाम में रात जैसे हालात हो गए थे।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। जबकि, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सिवान में भारी वर्षा की संभावना है।

    इसके अलावा प्रदेश के उत्तर मध्य भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

    मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व उत्तरप्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बिहार पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के साथ कम दबाव में परिवर्तित होने के कारण प्रदेश में दो दिनों बाद झमाझम वर्षा की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश में 20 जुलाई से वर्षा का सिस्टम सक्रिय होने के आसार है। 20-23 जुलाई के बीच प्रदेश में अच्छी वर्षा की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर वर्षा दर्ज की गई।

    भभुआ के भगवानपुर में सर्वाधिक वर्षा 160.4 मिमी दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस जबकि, 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास के बिक्रमगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

    इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा 

    भभुआ के रामपुर में 154.2 मिमी, वैशाली के राघोपुर में 143.2 मिमी, सहदेई बुजुर्ग में 118.6 मिमी, रोहतास के नौहट्टा में 126.8 मिमी, शेखपुरा के बरबीघा में 79.4 मिमी, औरंगाबाद के बारुण में 75 मिमी, नालंदा के बिंद में 74.6 मिमी, बांका में 73.4 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 68.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    गयाजी में शाम साढ़े पांच बजे तक 14.8 मिमी, गोपालगंज में 68.5 मिमी, अरवल में 12 मिमी, मधेपुरा में 16 मिमी बारिश हुई। पटना में देर शाम 20 मिमी बारिश हुई।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    पटना का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

    वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।