Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, उत्तर बिहार में वज्रपात व मेघ गर्जन की चेतावनी जारी

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 12 Aug 2023 08:11 AM (IST)

    Bihar Weather Update पटना व आसपास इलाकों में आंशिक वर्षा के आसार हैं। पूर्वी चंपारण शिवहर मुजफ्फरपुर पूर्णिया सहरसा पश्चिम चंपारण सीतामढ़ी मधुबनी सुपौल व अररिया जिले में भारी वर्षा की संभावना है। उत्तर बिहार के कुछ जिलों में वज्रपात व मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही उत्तर बिहार में मानसून अभी सक्रिय रहेगा।

    Hero Image
    Bihar Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, उत्तर बिहार में वज्रपात व मेघ गर्जन की चेतावनी जारी

    पटना/मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। Patna Weather: पूर्वी चंपारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल व अररिया जिले में भारी वर्षा की संभावना है।

    उत्तर बिहार के कुछ जिलों में वज्रपात व मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की गई है। पटना व आसपास इलाकों में आंशिक वर्षा के आसार हैं। शुक्रवार को पटना व आसपास के इलाकों में धूप-छांव की स्थिति बनी रही।

    धूप-छांव होने के साथ रुक-रुक कर हो रही वर्षा से मौसम सुहाना बना रहा। शुक्रवार को दरभंगा, मधुबनी, अररिया समेत उत्तरी भागों के अधिसंख्य स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई।

    उत्तर बिहार में मानसून ने पकड़ी रफ्तार

    उत्तर बिहार में कल सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दिन में रुक-रुक कर कहीं-कहीं बूंदा-बांदी होती रही। इसके साथ ही उत्तर बिहार में मानसून अभी सक्रिय रहेगा। इस बीच शुक्रवार का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने कहा कि मानसूनी रेखा के सामान्य स्थिति में रहने और कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण अगले कुछ दिनों तक मध्यम बारिश होगी। लगातार हो रही बारिश को गरमा फसल के लिए बेहतर माना जा रहा है।

    डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 16 अगस्त के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने कहा कि पूर्वानुमान की अवधि में कम दबाव तथा मानसूनी रेखा के सामान्य स्थिति में होने के कारण मानसून के सक्रिय होने से उत्तर बिहार के तराई तथा मैदानी भागों के जिलों में अच्छी वर्षा की संभावना बनी रहेगी। इसके चलते अनेक स्थानों पर अगले 24 से 36 घंटों में मध्यम वर्षा हो सकती है।