Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather News: बिहार में बंगाल की तरफ से आ रही बड़ी टेंशन, गयाजी सहित 4 जिलों में बारिश मचाएगी तबाही

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 06:57 AM (IST)

    बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण बिहार में 25 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। पटना समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिणी भागों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में भोजपुर के पीरो में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून का प्रभाव 25 अगस्त तक बना हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ मध्यम व भारी वर्षा की संभावना बने रहने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शनिवार को पटना सहित छह जिलों के भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, जमुई में भारी वर्षा जबकि चार जिलों के औरंगाबाद, गयाजी, नवादा एवं भभुआ में अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

    दक्षिणी भागों के अधिसंख्य भागों में झोंके के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। शुक्रवार को दोपहर में पटना सहित आसपास इलाकों में मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव देखा गया। घने बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा से मौसम सामान्य बना रहा है।

    दोपहर में ही शाम जैसा नजारा देखने को मिला। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।

    भोजपुर के पीरो में सर्वाधिक वर्षा 140.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस एवं 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ छपरा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी में शुक्रवार को 7.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति 

    पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 139.4 मिमी, रोहतास में 85.4 मिमी, भोजपुर के चरपोखरी में 81.2 मिमी, गयाजी के बेलागंज में 67.4 मिमी, सिवान में 60.4 मिमी, अरवल में 56.4 मिमी, बांका के कटोरिया में 52.6 मिमी, सुपौल में 46.4 मिमी, रोहतास के तिलौथू में 42.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    वहीं, बक्सर के सिमरी में 40.6 मिमी, गोपालगंज के भोरे में 36.8 मिमी, बक्सर के नवानगर में 36.6 मिमी, मधुबनी में 34.8 मिमी, कटिहार के कोरहा में 34.2 मिमी, भोजपुर के सहर में 26.8 मिमी, बक्सर में 26.4 मिमी, सिवान के हुसैनगंज में 26.2 मिमी, नवादा के अकबरपुर में 25.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान 

    पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

    यह भी पढ़ें- 

    बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।