Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार के 4 जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD के ताजा अनुमान से हो जाएंगे खुश

    Bihar Weather बिहार में गर्मी के बीच राहत की खबर है। पटना समेत कई हिस्सों में मौसम में बदलाव के आसार हैं जिसमें बादल छाए रहने और गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है और 13 अप्रैल तक गरज-तड़क के साथ वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

    By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Tue, 08 Apr 2025 07:30 AM (IST)
    Hero Image
    बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: बिहार में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत की खबर है। पटना समेत अधिसंख्य भागों के मौसम में बदलाव के आसार हैं। राजधानी व आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन 4 जिलों में भीषण गर्मी के बीच राहत

    मंगलवार यानी आज बिहार के 4 जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं सुपौल जिले में एक या दो स्थानों पर 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज-तड़क व वर्षा के आसार हैं।

    मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अलग-अलग भागों में 13 अप्रैल तक गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा व तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

    अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान

    मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। सोमवार को पटना व आसपास इलाकों में पुरवा के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

    पश्चिम हिमालय के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी व आसपास इलाकों में हवा का चक्रवाती परिसंचरण व निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

    प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस मधेपुरा में जबकि राजधानी का न्यूनतम तापमान सोमवार को सामान्य से चार डिग्री ऊपर चढ़ने के साथ 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    पटना का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 40.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम में आए बदलाव को लेकर लोगों को सर्तक रहने की जरूरत है।

    बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से सलाह जारी करते हुए बताया कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतने के साथ सुरक्षित स्थानों पर गाड़ियों को लगाएं। बदलते मौसम पर नजर रखते हुए सुरक्षित जगहों पर जाने को तैयार रहे।

    बिजली चमकने व मेघ गर्जन के समय पेड़ के पास ना जाएं। तेज हवा चलने के समय खासतौर पर नाव से आवागमन न करें। खेती किसानी को लेकर किसानों को काट कर रखी गई फसलों की देखभाल करने पर बल दिया है।

    खलिहानों पर पड़े अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखने की बात कही है। इस दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखना जरूरी है।

    प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि 

    बीते 24 घंटों के मौसम में आए बदलाव के कारण पटना सहित प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस, सासाराम में 2.2 डिग्री, बक्सर में 3.6 डिग्री, भोजपुर में 2.5 डिग्री, बेगूसराय में पांच डिग्री, समस्तीपुर में 3.2 डिग्री, गोपालगंज में तीन डिग्री, जमुई में 2.4 डिग्री, दरभंगा में 2.4 डिग्री, सुपौल में 1.9 डिग्री, मधेपुरा में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।  

    ये भी पढ़ें

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में लगातार 5 दिन दिखेगा बारिश का रौद्र रूप, 50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

    Jharkhand Weather: गर्मी को जाइए भूल! झमाझम बारिश से झारखंड का मौसम होने वाला है कूल; IMD ने जारी किया अलर्ट