Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में 48 घंटे बाद फिर बढ़ेंगी मुश्किलें, मौसम विभाग के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन

    Bihar Weather बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। 48 घंटे बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लोगों की टेंशन बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। वहीं बीते 24 घंटों में घने कोहरे ने लोगों को खूब परेशान किया। सड़कों पर बहुत सारी गाड़ियां रेंगती नजर आईं।

    By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Tue, 28 Jan 2025 07:27 AM (IST)
    Hero Image
    बिहार में फिर से मौसम बिगड़ने के आसार (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार में अभी घने कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार तराई वाले इलाकों में घना कोहरा व पटना समेत अन्य जिलों में हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। राजधानी समेत आसपास इलाकों में धूप निकलने के साथ पछुआ का प्रवाह जारी रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में 48 घंटे बाद फिर से ठंड के बढ़ने के आसार

    इसके कारण हल्की ठंड का असर बना रहेगा। 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो दिनों बाद पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है। इनके प्रभाव से सर्द पछुआ का प्रवाह जारी रहेगा।

    इन जिलों में घने कोहरे का प्रभाव बना रहा

    सोमवार को पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया व किशनगंज जिले में घना कोहरे का प्रभाव बना रहा। मंगलवार को उत्तरी भागों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर व मधुबनी में घना कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    पटना का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 6.5 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी सबसे ठंडा रहा। पटना समेत 24 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। वाल्मीकि नगर, बक्सर, गया, छपरा, दरभंगा के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    राजधानी का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप निकलने के साथ सर्द पछुआ हवा का प्रभाव बना रहा।

    भागलपुर में कैसा रहेगा मौसम

    तेज पछुआ हवा के चलने से शाम से सुबह तक ठंड लगेगी। कोहरा भी रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी। मौसम सामान्य रहेगा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विज्ञानी डा. नेहा पारीक ने बताया कि अगले दो दिनों तक तापमान में कुछ खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

    उसके बाद एक से दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    84 प्रतिशत आद्रता के साथ 4.2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। फिलहाल ऐसा ही मौसम बना रहेगा। लोगों से इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। अभी भी गर्म कपड़े को पहने रहें नहीं तो स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

    ये भी पढ़ें

    Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दिया अपडेट

    UP Weather Update: मौसम विभाग की यूपी के कई जिलों में अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी; जल्द होगी बारिश!