विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: बिहार में मानसून की दस्तक, गया-बांका सहित इन 8 जिलों में होगी भारी बारिश; आंधी-तूफान का अलर्ट

Published: Fri, 20 Jun 2025 07:02 AM (IST)

Bihar Monsoon पटना समेत बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मानसून का प्रसार हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. पटना में मानसून का आगमन |
  2. आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट |
  3. गया के इमामगंज में सर्वाधिक वर्षा |

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रसार प्रदेश के अधिसंख्य भागों में हो गया है। अगले 48 घंटों के दौरान अन्य भागों में मानसून गतिविधियों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है।

मानसून की उत्तरी सीमा जोधपुर, जयपुर, ग्वालियर, बलिया से होकर गुजर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ तेज हवा चलने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है।

आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Aaj Ka Mausam)

प्रदेश के आठ जिलों के भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका, गया एवं पश्चिम चंपारण में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया।

गुरुवार को गया में हुई जमकर बारिश

गुरुवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों में मौसम में बदलाव आने के साथ छिटपुट वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को राजधानी में दो मिमी वर्षा दर्ज की गई।

बीते 24 घंटों के दौरान गया जिले के इमामगंज में सर्वाधिक वर्षा 130.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि नवादा, औरंगाबाद , पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, भभुआ, सिवान, मुंगेर में वर्षा दर्ज की गई।

गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा 

बीते 24 घंटों के दौरान गया जिले के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। नवादा के कौआकोल में 120 मिमी, गया के डोभी में 112.6 मिमी, बांके बाजार में 96.2 मिमी, बोधगया में 94.4 मिमी, मानपुर में 73 मिमी, मोहनपुर में 60 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

वहीं, औरंगाबाद में 58.4 मिमी, नवादा के रजौली में 52.6 मिमी, पश्चिम चंपारण के चनपटिया में 48 मिमी, सिवान के दरौली में 36.2 मिमी, भागलपुर के सुल्तानगंज में 35 मिमी, गया के टनकुप्पा में 35 मिमी, मुंगेर के धरहरा में 33.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान 

पटना का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियल तथा न्यूनतम 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। गया का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 32.2 तथा न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें-

बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।